पश्चिम बंगाल में अमित शाह की रैली में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता, ममता बनर्जी के घर के बाहर से गुजर रहा था काफिला

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के कारण यहां राजनीति एक बार फिर गर्म होती दिखाई दे रही है. बंगाल में आज गृहमंत्री अमित शाह का एक रोड शो था. इस दौरान माहौल बेहद गर्माया हुआ दिखा. इस माहौल ने अब ये साफ कर दिया है कि चुनावी माहौल अब पूरी तरह से टकराव की ओर बढ़ चुका है. भवानीपुर की सड़कों पर जब अमित शाह का काफिला निकला, तो यह सिर्फ एक राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन नहीं था, बल्कि दो बड़ी पार्टियों के बीच सीधा आमना-सामना भी दिखाई दे रहा था.

amit shah rally in bengal

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के कारण यहां राजनीति एक बार फिर गर्म होती दिखाई दे रही है. बंगाल में आज गृहमंत्री अमित शाह का एक रोड शो था. इस दौरान माहौल बेहद गर्माया हुआ दिखा. इस माहौल ने अब ये साफ कर दिया है कि चुनावी माहौल अब पूरी तरह से टकराव की ओर बढ़ चुका है. भवानीपुर की सड़कों पर जब अमित शाह का काफिला निकला, तो यह सिर्फ एक राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन नहीं था, बल्कि दो बड़ी पार्टियों के बीच सीधा आमना-सामना भी दिखाई दे रहा था. काफिले के दौरान BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी देखने को मिली. पश्चिम बंगाल का यह चुनाव इस बार सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि साख और वर्चस्व की लड़ाई भी बन चुका है.

विज्ञापन

ममता बनर्जी के घर के बाहर से गुजर रहा था शाह का काफिला

दरअसल, भवानीपुर, कोलकाता में अमित शाह का रोड शो उस समय चर्चा में आ गया जब उनका काफिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास से गुजर रहा था. इसी दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया. पुलिस बल की मौजूदगी के कारण स्थिति बिगड़ने से पहले ही काबू में कर ली गई.

विज्ञापन

अमित शाह ने इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों को बिना डर के मतदान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि राज्य में बदलाव लाया जाए. उनके भाषण में तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए गए और लोगों से भाजपा के समर्थन की अपील की गई.

वहीं, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि इस बार ममता बनर्जी चुनाव हारने वाली हैं. उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और भाजपा राज्य में नई सरकार बनाने के लिए तैयार है. भवानीपुर सीट को लेकर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है.

विज्ञापन

इस चुनाव में क्यों अहम है भवानीपुर सीट?

भवानीपुर सीट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सीट ममता बनर्जी का गढ़ मानी जाती है. यहां से उनका चुनाव लड़ना इस सीट को और ज्यादा चर्चित बना देता है. इस बार भाजपा ने भी इस सीट पर पूरी ताकत झोंक दी है, जिससे मुकाबला और रोचक हो गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ