नांदेड़ में 'तलवार बाबा' गिरफ्तार, अंधविश्वास के नाम पर ठगी और शोषण का खुलासा

महाराष्ट्र के नांदेड़ में ‘तलवार बाबा’ का पर्दाफाश, दैवीय शक्ति के नाम पर ठगी और महिलाओं-बच्चों के शोषण के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.

Untitled design - 2026-04-02T171133.432

महाराष्ट्र के नांदेड़ में खुद को दैवीय शक्तियों वाला बताकर लोगों को ठगने वाले ‘तलवार बाबा’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि ये बाबा महिलाओं और बच्चों को तलवार दिखाकर डराता था, अंधविश्वास फैलाता था और मानसिक-आर्थिक शोषण करता था.

विज्ञापन

नांदेड़ जिले की बिलोली तहसील में रहने वाला ज्ञानेश्वर करडे, जो खुद को ‘तलवार बाबा’ कहता था, पिछले करीब चार साल से मंदिर जैसी जगह पर दरबार लगाता था. वह दावा करता था कि उसके शरीर में भगवान आते हैं और वह बीमारी, पारिवारिक परेशानी और बाहरी बाधाएं दूर कर सकता है. इसी बहाने लोगों को ‘मंत्र वाले नींबू’ देकर उनसे पैसे और सामान ऐंठता था.आरोप है कि वह महिलाओं और बच्चों को तलवार दिखाकर डराता था और उनके मन में भय पैदा करता था.

विज्ञापन

लोगों की शिकायत के बाद सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर श्याम पानेगांवकर और पुलिस इंस्पेक्टर अतुल भोसले की टीम ने जाल बिछाकर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान मौके से अंधविश्वास से जुड़ी सामग्री जब्त की गई. पुलिस ने आरोपी के साथ उसके समर्थकों शिवकांत मेलारे और नबाजी वाघेकर के खिलाफ भी महाराष्ट्र जादूटोना विरोधी कानून और सरकारी काम में बाधा डालने के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे भोंदू बाबाओं के झांसे में न आएं, अंधविश्वास नहीं, विज्ञान पर भरोसा करें, और धोखाधड़ी का शक होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ