Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

MP News: सीएम शिवराज ने किया करोड़ों की लागत से उद्योगों का शिलान्यास, कहा- अब हजारों युवाओं को मिलेगा रोजागर

सीहोर: मध्यप्रदेश में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से सीहोर जिले के बुदनी के दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीएम ने प्रदेश में 5521 करोड़ रुपये की लागत से 26 उद्योगों का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Sep 30, 2022 11:29
Budni Industrial Cluster

सीहोर: मध्यप्रदेश में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से सीहोर जिले के बुदनी के दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीएम ने प्रदेश में 5521 करोड़ रुपये की लागत से 26 उद्योगों का शिलान्यास किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। उद्योग खुलने के बाद करीब 60 हजार युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Rajasthan Crisis: कांग्रेस के कलह पर विपक्ष का प्रहार, राजेंद्र राठौड़ बोले- सीएम द्वारा माफी मांगना उनकी अक्षमता को दर्शाता है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हम रोजगार तो देंगे साथ ही उद्योग के लिये 50 हजार से 50 लाख रुपये तक का लोन पात्र हितग्राहियों को मुहैया कराया जाएगा। इससे प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

---विज्ञापन---

इस कार्यक्रम में शूक्ष्म लघु उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा प्रभारी मंत्री प्रभुराम चौधरी , सांसद रमाकांत भार्गव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें  

First published on: Sep 29, 2022 04:26 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.