Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

MP Crime: जिस जगह मिले थे कपड़े वहीं मिली जुड़वा बच्चों की लाश, मां पर हत्या का शक

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 3 दिन से लापता बच्चों की मंगलवार को लाश मिली है। शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र से दोनों बच्चों के शव बरामद हुए हैं। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना के मुताबिक भोपाल पुलिस पिछले 3 दिन से ढूंढ रही थी। पुलिस के […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Sep 27, 2022 13:21
bhopal missing twins

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 3 दिन से लापता बच्चों की मंगलवार को लाश मिली है। शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र से दोनों बच्चों के शव बरामद हुए हैं। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

सूचना के मुताबिक भोपाल पुलिस पिछले 3 दिन से ढूंढ रही थी। पुलिस के मुताबिक बच्चों की मां पर हत्या का शक जताया जा रहा है। मौके पर टीम भी पहुंच कर जांच कर रही है। दोनों बच्चों की लाश डिकंपोज हो चुकी है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Rajasthan Political Crisis: राजस्थान के सियासी घटनाक्रम पर आज सोनिया गांधी को लिखित रिपोर्ट सौंपेंगे अजय माकन

तीन दिन पहले CCTV फुटेज भी आया था सामने 

बता दें कि तीन दिन पहले शनिवार को जुड़वा बच्चें लापता होने का मामला सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने जब तफ्तीश शुरू की तो लापता बच्चों के हबीबगंज इलाके में कपड़े मिले थे, लेकिन जुड़वा बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला था।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें इस कारण से पंजाब और हरियाणा में महंगी हुईं सब्जियां, यहां देखें- नए दामों की लिस्ट

इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तब जाकर उनके हाथ एक तस्वीर लगी जिसमें उन्होंने देखा कि बच्चे एक महिला की गोद दिखाई दे रहे हैं। महिला बच्चों की मां है या कोई और महिला ये सीसीटीवी में साफ नहीं हुआ है।

फिलहाल, पुलिस इस नए सीसीटीवी के आधार पर भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बच्चों की मां की दिमागी हालत भी ठीक नहीं है।

अभी पढ़ें प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

First published on: Sep 27, 2022 11:32 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.