---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

ठाणे में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म में साधु गिरफ्तार, गैंगरेप के आरोप में तीन ऑटो चालक हुए अरेस्ट

ठाणे में एक महिला के साथ पार्टी करने के बाद तीन लोगों ने दुष्कर्म किया, दुष्कर्म करने वाले तीनों ऑटो चालक हैं। एक अन्य मामले में पूजा पाठ कराने वाले पुरोहित को गिरफ्तार किया गया है। पढ़िए मुंबई से राहुल पांडे की रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

मुंबई के पास ठाणे के डोंबिवली में दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। महिला के साथ पार्टी के बहाने गैंग रेप की वारदात को अंजाम देने वाले तीन ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक अन्य मामले में पूजा पाठ कराने वाले पुरोहित को गिरफ्तार किया गया है, उसपर पांच साल की मासूम बच्ची के साथ कुकर्म करने का आरोप है। दोनों मामले डोंबिवली के तिलक नगर पुलिस स्टेशन के हद में घटित हुई है।

गैंगरेप के आरोप में तीन ऑटो चालक गिरफ्तार

डोंबिवली मे दो शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है एक घटना एक महिला के साथ पार्टी करने के बाद तीन लोगों ने दुष्कर्म किया, दुष्कर्म करने वाले तीनों ऑटो चालक हैं। तिलक नगर पोलीस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। हेमंत चव्हाण चेतन चव्हाण और उमेश वर्मा आरोपियों के नाम है। महिला के साथ बलात्कार किया जब की दोनों ने बलात्कार के समय महिला का हाथ पर और दबाकर रखा था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात केस में नया मोड, रूपाली चाकनकर के परिवार का भी डार्क

5 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

दुसरी घटना डोंबिवली के बोगरा स्वारी इलाके की है, जहां एक पुजारी ने 5 साल की बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया है। हरीश भावे को भी तिलक नगर पोलीस ने गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपी घर-घर जाकर पूजा-पाठ करता था और पीड़ित परिवार का जानकार था। पुलिस के अनुसार, जब बच्ची के माता-पिता घर पर नहीं थे, तब आरोपी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। बाद में बच्ची ने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘फर्जी VIPs’ का उतारा भूत! मुंबई पुलिस ने 80 गाड़ियों से हटवाई लाल-नीली बत्ती, सायरन बजा

First published on: Apr 03, 2026 10:39 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola