Nitin Arora
Read More
चंडीगढ़: पता नहीं किस मौसम की बारिश हो रही है…ऐसा आजकल उत्तर भारत के लोग कहते दिख जाएंगे। पिछले दिनों से यहां मौसम खराब है और बहुत बारिश हो रही है। सड़कों पर जाम की स्थिति संभालने में नहीं आ रही है। लोगों का नुकसान हो रहा है। इस बीच बे-मौसम की बारिश ने पंजाब और हरियाणा में सब्जियों की कीमतों पर भारी असर डाला है और कुछ सब्जियां दोगुना रेट पर मिल रही हैं। सब्जियों की कीमतों में वृद्धि मटर में देखने को मिल रही है। इसकी कीमत अब 250 रुपये प्रति किलो है, जो 130 रुपये से 150 रुपये किलो रहती थी।
अभी पढ़ें – Delhi: आज ऐसी रहेगी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी किए आंकड़े
बीते दिन सोमवार को पीटीआई ने व्यापारियों के हवाले से बताया कि क्षेत्र में भारी बारिश के बाद आपूर्ति की कमी के कारण पिछले सप्ताह कीमतों में तेजी आई है। दोनों राज्यों में पिछले एक हफ्ते में पड़ोसी राज्यों, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जैसे केंद्र शासित प्रदेशों के साथ भारी बारिश हुई थी।
मटर के अलावा अन्य सब्जियों में फूलगोभी, टमाटर और खीरा में पर्याप्त उछाल देखने को मिल रहा है।
व्यापारियों के हवाले से कहा गया है कि जिन अन्यों की कीमतों में उछाल देखा गया है, उनमें सेम 100-110 रुपये प्रति किलो और ककड़ी 50-60 रुपये प्रति किलो है, जबकि मिर्च की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।