हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kerala: लिव-इन कपल ने की 2 नवजात की हत्या, नशे की हालत में कंकाल लेकर पहुंचा युवक थाने

केरल में लिव-इन में रह रहे कपल ने एक ऐसी घटना को अंजाम दिया जिसने पूरे इलाका सुनकर सन्न रह गया। युवक और युवती को बीते रविवार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोप है कि दोनों ने अपने नवजात शिशुओं की गला घोंट कर हत्या को अंजाम दिया।

विज्ञापन

केरल के त्रिशूर जिले में पुलिस ने एक लिव-इन कपल को अपने 2 नवजात शिशुओं की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 23 साल की एक अविवाहित महिला ने 2 नवजात शिशुओं की हत्या करने के आरोप में अरेस्ट किया। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला के साथ-साथ 25 साल के युवक को भी गिरफ्तार कर लिया, जो दोनों बेटों का पिता था। पुलिस की जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने बताया कि दोनों नवजात शिशुओं की हत्या अलग-अलग मामले हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर महिला को गिरफ्तार किया।

क्या है पूरी घटना?

पुलिस के मुताबिक, महिला का पहला बच्चा नवंबर 2021 में हुआ था, लेकिन उसने नवजात का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। फिर शव को घर के पास दफन कर दिया था। फिर 8 महीने बाद गड्ढा खोदकर कुछ हड्डियां युवक को सौंप दीं। महिला को फिर दूसरा बच्चा 2024 अगस्त में हुआ था। उसकी भी हत्या कर दी गई थी। उसे भी उसी तरह मारा गया, लेकिन अलग जगह उसे दबाया गया।

पुलिस की जांच में खुलासा

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक ने रात को थाने में पुलिस को आकर थैला पकड़ाकर बोला इसमें बच्चे के कंकाल हैं। आरोपी ने बताया कि इसकी प्रेमिका ने यह सारा काम किया है। आरोपी युवक ने आगे खुलासा किया कि महिला से उसके संबंध तनावपूर्ण थे। युवक को शक था कि महिला का किसी ओर से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में अक्सर झगड़े भी होते रहते थे। युवक ने भी बताया कि इस डर था कि वो उसे छोड़ने की योजना बना रही है। इसी डर के कारण उसने बदला लेने के लिए कंकाल के अवशेष लेकर थाने चला आया था।

विज्ञापन

त्रिशूर ग्रामीण एसपी बी कृष्ण कुमार के मुताबिक, युवक ने पुलिस को बैग देते हुए बताया कि ये बच्चों की हड्डियां हैं और उसने यह भी दावा किया कि अनुष्ठान के लिए हड्डियां रखी गई थीं। युवक शराब के नशे में था। वो कुछ नहीं सोच पा रहा था कि ये सब उसके साथ क्या हो रहा है। इसलिए उसने ये सारा काम किया। पुलिस ने बताया कि एक नहीं दो बच्चों की हत्या की गई है।

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

पुलिस के मुताबिक, आरोपी जोड़ा सोशल मीडिया के जरिए फ्रेंड बना था, तब दोनों की उम्र 20 साल और अनीशा 18 साल की थी। उन्होंने शादी का प्लान भी बनाया था, लेकिन किसी वजह से योजना सफल नहीं हो पाई। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या महिला की फैमिली को सारी बात पता है और उसके गर्भवती होने के साथ ही डिलीवरी की जानकारी थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  Himachal Pradesh Rain: हिमाचल में कहर बनकर बरसी बारिश, 3 की मौत, स्कूलों को बंद करने का ऐलान

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola