Kargahar Election Result 2025: JD(U) के बशिष्ठ सिंह 92485 मतों के साथ जीते, BSP के उदय प्रताप स‍िंह हारे

Kargahar Election Result 2025: बिहार चुनाव 2025 के नतीजे जारी कर द‍िए गए हैं और JD(U) के बशिष्ठ सिंह 92485 मतों के साथ जीते हैं. BSP के उदय प्रताप स‍िंह को हार का सामना करना पड़ा है.

Kargahar Assembly Constituency

Kargahar Assembly Constituency

विज्ञापन

Kargahar Election Result 2025: करगहर विधानसभा सीट के नतीजे घोषित हो गए हैं. जदयू उम्मीदवार बशिष्ठ सिंह ने कुल 92485 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया है. उन्होंने बसपा उम्मीदवार उदय प्रताप सिंह को 35676 वोटों से हराया.

करगहर Election Key Candidate 2025

करगहर की इस सीट पर विधानसभा चुनाव में कांटेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस बार महागठबंधन की तरफ से सीट पर कांग्रेस अपना दम भरती हुई नजर आ रही है. पार्टी ने पिछले बार हुआ चुनाव के विजेता संतोष कुमार मिश्रा पर एक बार फिर से दांव खेला है. उनके सामने जेडीयू के बशिष्ठ सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कुमार मिश्रा ने जेडीयू के बशिष्ठ सिंह को 2.1 फीसदी वोटों के अंतर से हराया था. साल 2008 में परिसीमन के बाद रोहतास जिले की ये सीट अस्तित्व में आई थी. 

विज्ञापन

करगहर में क्या होता है जनता का मूड?

करगहर विधानसभा सीट एक सामान्य श्रेणी में आती है. इस विधानसभा में अनुसूचित जातियों की संख्या 20.41 फीसदी है तो वहीं 6.4 फीसदी मतदाता मुस्लिम भी हैं. साल 2020 में हुए चुनावों में कुल 3,24,906 पंजीकृत मतदाता थे लेकिन सिर्फ 59.85 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया था. ये क्षेत्र शिक्षा के लिहाज से काफी पीछे नजर आता है. यहां की साक्षरता दर 73.71 फीसदी है. विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई थी तो ऐसे में उम्मीद है कि इस बार एक बार फिर से जनता ने भरपूर मतदान किया होगा.

This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ