इस राज्य में सस्ती होने वाली है शराब, जानें कब से लागू होंगे नए दाम?

झारखंड सरकार ने शराब के दामों में कमी करने का फैसला लिया है। एक्साइज विभाग ने वैट को 75 फीसदी से घटाकर 5 प्रतिशत करने का फैसला लिया है। इस फैसले को वित्त विभाग से भी मंजूरी मिल चुकी है। पड़ोसी राज्यों में वैट कम है, इसका नुकसान झारखंड को उठाना पड़ता है। फैसले को कैबिनेट द्वारा पारित किया जाएगा।

Wine
विज्ञापन

झारखंड में शराब के दामों में कमी की जा सकती है। एक्साइज विभाग ने फैसला लिया है कि शराब के ऊपर वैट घटाकर 5 फीसदी कर दिया जाए। मौजूदा समय में शराब के ऊपर 75 फीसदी वैट लागू है। वित्त विभाग ने भी एक्साइज को अनुमति प्रदान कर दी है। वैट कम होने के बाद शराब के दामों में काफी कमी आ जाएगी। उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने शराब के दाम कम किए जाने को लेकर पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्यों में वैट काफी कम है, जिसकी वजह से झारखंड को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। शराब के दाम कम किए जाने का प्रस्ताव जल्द कैबिनेट में लाया जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही शराब के दाम कम हो जाएंगे, सरकार मानकर चल रही है कि वैट घटने से राजस्व में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी।

पिछले साल जुटाया 2700 करोड़ का राजस्व

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में शराब पर कम वैट लागू है। ऐसे में झारखंड में शराब महंगी होने के कारण लोग बाहरी राज्यों से खरीदारी करते हैं। इससे झारखंड को नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में सरकार नया प्रस्ताव ला रही है। सरकार को उम्मीद है कि दाम कम करने से शराब की बिक्री में इजाफा होगा। सरकार को 4500 करोड़ रुपये सालाना राजस्व इकट्ठा होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2024-25 की बात करें तो सरकार ने 2700 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया था।

विज्ञापन

4 महीनों में जुटाया 1400 करोड़ का राजस्व

पिछले 4 महीनों की ही बात करें तो झारखंड सरकार 1400 करोड़ का राजस्व जुटा चुकी है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद शराब के दाम काफी कम हो जाएंगे। अनुमान के मुताबिक जो शराब की बोतल अब 5000 रुपये की है, वैट घटने के बाद उसके दाम 3200 रुपये रह जाएंगे। फिलहाल यह प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ