झारखंड में सियासी हलचल तेज, क्या CM बनेंगे हेमंत सोरेन? चंपई सोरेन दे सकते हैं इस्तीफा

Jharkhand Politics: झारखंड में बड़े सियासी उलटफेर की खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद एक बार फिर हेमंत सोरेन राज्य की कमान संभालेंगे।

Hemant Soren ED Custody

Hemant Soren

विज्ञापन

Jharkhand Politics: झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री और जमीन घोटाले में फिलहाल जमानत पर बाहर आए हेमंत सोरेन एक बार फिर मुख्यमंत्री बन सकते हैं। सोरेन को 28 जून को जमानत मिली थी। इसी के साथ चंपई सोरेन के इस्तीफा देने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। इस सियासी हलचल को इसलिए हवा मिली, क्योंकि सीएम चंपई सोरेन के रांची में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम को रद्द कर दिया। इसी के साथ हेमंत सोरेन ने इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ बुधवार को मीटिंग की है। कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम को अब हेमंत सोरेन के लिए आयोजित किया जाएगा। इससे पहले चंपई सोरेन के इस्तीफे का ऐलान हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चंपई सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

हेमंत सोरेन फिर बनेंगे मुख्यमंत्री 

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नई सरकार के गठन की औपचारिकताएं भी उसी के अनुसार शुरू होंगी। इस बारे में चंपई सोरेन के घर पर एक मीटिंग हुई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायक दल की बैठक में ये निर्णय लिया गया कि एक बार फिर हेमंत सोरेन राज्य की कमान संभालेंगे। वह आज रात तक सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

आज रात तक इस्तीफा दे सकते हैं चंपई सोरेन

इस मीटिंग में हेमंत सोरेन के साथ ही कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी मौजूद रहे। हेमंत सोरेन ने इस मीटिंग के बाद खुद एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- INDIA गठबंधन के विधायक दल की बैठक में सभी सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक हुई। मीटिंग के बाद कहा जा रहा है कि चंपई सोरेन किसी भी वक्त इस्तीफा दे सकते हैं।

विज्ञापन

चंपई सोरेन ने ही रखा प्रस्ताव 

झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक नेता के मुताबिक, चंपई सोरेन आज रात तक किसी भी वक्त इस्तीफा दे सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, चंपई सोरेन ने ही मीटिंग में हेमंत सोरेन को सीएम बनाने का प्रस्ताप रखा। जिस पर सहमति बन गई है। आपको बता दें कि चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को सीएम की कुर्सी संभाली थी। इससे पहले हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को जमीन घोटाले के तहत मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था। हाल ही में कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा किया है। वह लगभग पांच महीने तक जेल में रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ