---विज्ञापन---

Hathras Stampede: सत्संग के आयोजकों की लिस्ट देखें, इनपर FIR दर्ज, 6 कंट्रोल रूम के नंबर जारी

UP Hathras Stampede Latest Update : यूपी के हाथरस में आयोजित सत्संग में अचानक से भगदड़ मच गई, जिसमें 134 लोगों की जान चली गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आइए जानते हैं कि कौन हैं सत्संग के आयोजक? जिनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर।

---खबर नीचे जारी है---

Hathras Stampede News : उत्तर प्रदेश के हाथरस हादसे ने पूरे देश का दिल दहला दिया। धार्मिक सत्संग में मची भगदड़ में 134 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। शासन-प्रशासन की ओर से हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आइए जानते हैं कि कौन हैं आयोजक?

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

---खबर नीचे जारी है---

सिकंदराराऊ स्थित फुलरई मुगलगढ़ी गांव में मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम समिति की ओर से सत्संग का आयोजन कराया गया था। समिति की ओर से मुख्य आयोजक देवप्रकाश मधुकर (इंजीनियर) थे। उनके साथ सह आयोजकों में महेश चंद्र, अनार सिंह, संजू यादव, चंद्रदेव और रामप्रकाश शामिल थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

एक्शन मूड में योगी सरकार

---खबर नीचे जारी है---

योगी सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दी। आईजी शलभ माथुर ने बताया कि सत्संग के आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ये वे लोग हैं, जिन्होंने धार्मिक कार्यक्रम कराने के लिए प्रशासन से परमिशन ली थी। इस घटना में हाईलेवल जांच के आदेश दिए गए हैं।

6 कंट्रोल रूम के नंबर जारी

---खबर नीचे जारी है---

हाथरस हादसे मामले में मृतक और घायल व्यक्तियों के संबंध में जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। पीड़ित के घरवाले आगरा जोन कंट्रोल रूम- 7839866849, अलीगढ़ रेंज कंट्रोल रूम- 7839855724, आगरा रेंज कंट्रोल रूम- 7839855724, हाथरस कंट्रोल रूम- 9454417377, एटा कंट्रोल रूम- 9454417438, अलीगढ़ कंट्रोल रूम- 7007459568 पर फोन कर सकते हैं।

First published on: Jul 02, 2024 10:58 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola