Jharkhand Niyojan Niti: झारखंड में नियोजन नीति (Niyojan Niti 2023) को लेकर विरोध जारी है। गुरुवार को विधानसभा घेराव करने जा रहे युवाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले भी दागे हैं।
जवाब में प्रदर्शनकारी युवाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। इसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
रांची के डीसी राहुल सिन्हा ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मौके पर पुलिस मौजूद है, प्रदर्शनकारियों को जल्द हटाने की कोशिश जारी है। आंसू गैस के गोले का भी इस्तेमाल किया गया है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1638846492013199361?s=20
पूर्व तय कार्यक्रम था ये प्रदर्शन, फिर क्यों बिगड़ी बात
झारखंड के अलग-अलग हिस्सों से हजारों युवा विधानसभा का घेराव करने के लिए रांची पहुंचे थे। यह पहले तय कार्यक्रम था। इसलिए युवाओं का हुजूम विधानसभा की तरफ बढ़ रहा था। लेकिन पुलिस ने पहले ही बैरिकेडिंग कर दी। इससे छात्र उग्र हो गए और वे बैरिकेडिंग तोड़ने के लिए आगे।
युवा खेतों की तरफ से विधानसभा की तरफ बढ़े
चूंकि पुलिस पूरी तरह अलर्ट थी तो युवाओं को रोक दिया गया। नाराज युवा नारेबाजी करते रहे। इस बीच कुछ युवा नारेबाजी करते हुए खेतों के रास्ते विधानसभा की ओर बढ़ने लगे। वहां भी पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। तभी झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। छात्रों ने जवाब में पत्थर फेंके। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर बितर किया गया है। इलाके में भारी फोर्स तैनात है।
क्या है नियोजन नीति में? पुराने नियम क्या थे?
14 फरवरी 2016 को तत्कालीन सरकार ने एक नियोजन नीति बनाई थी। इसमें 13 जिलें को अनुसूचित और 11 जिलों को गैर अनुसूचित बनाया गया था। उसके हिसाब से अनुसूचित जिलों में ग्रुप सी और डी की नौकरियों में राज्य के निवासियों को ही नौकरी मिलने का प्रावधान था। जबकि गैर अनुसूचित जिलों की नौकरी के लिए कोई भी अप्लाई कर सकता है।
और पढ़िए – Jharkhand News: धनबाद में उड़ान भरते ही घर की छत पर गिरा ग्लाइडर, दो घायल
इस नियम को हेमंत सोरेन सरकार ने बदल दिया है। अब अन्य राज्यों के लोग भी अप्लाई कर सकते हैं। 60 फीसदी स्थानीय और 40 फीसदी अन्य राज्यों को नौकरी दी जाएगी। इसी का युवा विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि 60:40 का नियम नहीं चलेगा। जातीय जनगणना की भी मांग की जा रही है।
सोरेन के लिए युवा केवल वोट बैंक
वहीं, इस पूरे मसले पर सियासत भी शुरू हो गई है। पूर्व सीएम बाबू लाल मरांडी ने कहा कि रांची में नियोजन नीति व छात्र हित के मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं छात्रों पर यह बर्बरतापूर्ण कार्रवाई बता रही है कि सोरेन सरकार के लिए राज्य के युवा केवल वोट बैंक थे और कुछ नहीं। छात्रों के ऊपर बरस रही है क्या कि लाठियां झारखंड के इस निरंकुश सरकार की ताबूत में आखिरी कील साबित होगा?
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
13 hrs agoनेमरा पहुंचे संजय सेठ समेत कई नेता, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
1 day agoमुख्यमंत्री सोरेन ने दिवंगत मां रूपी सोरेन के निमित्त निभाई पारंपरिक रस्म
2 days agoहेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी भावुक विदाई
10 days agoमनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, कोर्ट ने तय किए आरोप
11 days agoझारखंड: फुटबॉल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मैदान पर ही बिगड़ी थी तबीयत
14 days agoकरम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में बड़ा हादसा, छह लोगों की डूबने से मौत
18 days agoकरम पर्व पर झारखंड के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
19 days agoCM हेमंत सोरेन को 21 सितंबर को ईडी कोर्ट में हाजिर होने का सख्त निर्देश
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines