Punjab: अमृतपाल का गनर गिरफ्तार, बिना लाइसेंस लेकर चलता था हथियार, तरनतारन और फिरोजपुर में इंटरनेट पर बैन जारी

Punjab, Punjab Police, Tajinder Singh Gill, Amritpal Singh

अमृतपाल के खिलाफ एनआईए जांच कर रही है।

Punjab: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह बीते 100 घंटे से फरार है, पुलिस अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इसी बीच पुलिस ने अमृतपाल के गनर तजिंदर सिंह गिल को गिरफ्तार करने का दावा किया है। तजिंदर सिंह हमेशा अमृतपाल के साथ रहता था। वह अमृतपाल के साथ फरार हुआ था।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1638836289398087680?s=20

विज्ञापन

हथियारों के साथ फोटो, लाइसेंस है नहीं

खन्ना के डीएसपी हरसिमत सिंह ने तजिंदर सिंह के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वह अमृतपाल सिंह के साथ गनमैन का काम करता था। सोशल मीडिया पर उसकी कई ऐसी तस्वीरें मिली हैं, जिनमें वह हथियारों का प्रदर्शन कर रहा है। रिकॉर्ड चेक किया गया तो खुलासा हुआ कि उसके पास बंदूक का लाइसेंस नहीं है।

विज्ञापन

डीएसपी ने बताय कि तजिंदर के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वह अजनाला कांड में भी शामिल था। आगे की जांच चल रही है। आज पुलिस ने 10 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। इन्हें दो दिन की पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1638846352481218561?s=20

विज्ञापन

क्या है अजनाला कांड?

पंजाब के अमृतसर स्थित अजनाला पुलिस ने फरवरी में अमृतपाल के एक साथी लवप्रीत तूफान को अरेस्ट किया था। मामला मारपीट और धमकाने का था। 23 फरवरी को अमृतपाल ने अपनी आनंदपुर खालसा फौज लेकर थाने पर धावा बोल दिया। जमकर तोड़फोड़ हुई। पुलिस पर पथराव किया गया।

विज्ञापन

इसके बाद अमृतपाल को रिहा करना पड़ा था। पुलिस ने अमृतपाल के एक पूर्व करीबी वरिंदर सिंह की शिकायत पर अजनाले थाने में केस दर्ज किया था। इसी केस में अजनाला पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन वह फरार हो गया।

https://twitter.com/ANI/status/1638804828951330818?s=20

विज्ञापन

फिरोजपुर ओर तरनतारन में इंटरनेट पर प्रतिबंध जारी

पंजाब सरकार ने गुरुवार को बताया कि तरनतारन और फिरोजपुर में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 24 मार्च (12:00 घंटे) तक रद्द रहेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ