हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Jamui Election Result 2025: बीजेपी की श्रेयसी सिंह को लगातार दूसरी बार मिली रिकॉर्डतोड़ जीत, बुरी तरह हारी RJD

Jamui Election Result 2025: बिहार चुनाव 2025 में आज जमुई विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं. Bihar Chunav Natije 2025 पर पूरे सभी की नजरें टिकी हुई थी. राष्ट्रीय जनता दल के मोहम्मद शमशाद आलम और भारतीय जनता पार्टी की श्रेयसी सिंह के बीच मुकाबला था. जमुई विधानसभा सीट के Bihar Assembly Election 2025 में श्रेयसी सिंह भारी मतो से विजयी रही.

विज्ञापन
Shreyasi Singh

Live Updates

19:54 (IST) 14 Nov 2025

Jamui Election Result 2025 Live: श्रेयसी सिंह ने दर्ज की बड़ी जीत

भारतीय जनता पार्टी की युवा नेता श्रेयसी सिंह ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है. उन्होंने आरजेडी के मोहम्मद शमशाद आलम को 54498 वोटों से हराया है. श्रेयसी शुरू से लेकर अंत तक इस सीट पर आगे रही.

14:14 (IST) 14 Nov 2025

Jamui Election Result 2025 Live: ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ी NDA

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्ज कर ली है. केसरिया सीट से शालिनी मिश्रा ने शानदार सीट हासिल की है. एनडीए- 200 महागठबंधन-40

12:06 (IST) 14 Nov 2025

Jamui Election Result 2025 Live: श्रेयसी सिंह निकली बहुत आगे

बीजेपी की श्रेयसी सिंह इस विधानसभा सीट पर तेजी से आगे निकल रही हैं. वो बड़े अंतर के साथ पहले स्थान पर बनी हुई हैं. वहीं दूसरे स्थान पर अभी भी आरजेडी के मोहम्मद शमशाद आलम नजर आ रहे हैं.

10:52 (IST) 14 Nov 2025

Jamui Election Result 2025 Live: श्रेयसी सिंह फिलहाल चल रही हैं आगे

शुरुआती रूझानों में बीजेपी की श्रेयसी सिंह की आगे चल रही हैं. वहीं दूसरे नंबर पर अब आरजेडी के मोहम्मद शमशाद आलम आ गए हैं. हालांकि श्रेयसी सिंह ने बड़ी बढ़त बना ली है.

09:23 (IST) 14 Nov 2025

Jamui Election Result 2025 Live: जारी है मतगणना

बिहार के सभी 243 सीटों पर मतगणना जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने एनडीए और महागठबंधन में से किसकी सरकार को चुना है.

08:51 (IST) 14 Nov 2025

Jamui Election Result 2025 Live: श्रेयसी सिंह फिलहाल चल रही हैं आगे

जमुई में मतगणना शुरू हो गई है. जहां पर फिलहाल शुरुआती रूझानों में बीजेपी की श्रेयसी सिंह की आगे चल रही हैं. वहीं दूसरे स्थान पर महावीर यादव फिलहाल दूसरे स्थान पर नजर आ रहे हैं. वहीं आरजेडी के मोहम्मद शमसाद आलम 5वें स्थान पर नजर आ रहे हैं. उनसे आगे जनसुराज के अनिल प्रसाद साह और आप के राम आशीष यादव भी हैं.

07:53 (IST) 14 Nov 2025

Jamui Election Result 2025 Live: जल्द ही शुरू होने वाली है वोटों की गिनती

जमुई में जल्द ही मतगणना शुरू होने वाली है. इस सीट पर बीजेपी का दबदबा रहता है. ऐसे में श्रेयसी सिंह के पास इस दबदबे को बरकरार रखने का बड़ा मौका है.

Jamui Election Result 2025: बिहार की जमुई जिले में इसी नाम के विधानसभा सीट का आज फैसला हो गया है. बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों पर आज के दिन वोटों की गिनती हुई. जमुई विधानसभा सीट के लिए 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी और आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई थी. बिहार में स्थित ये विधानसभा जमुई जिले का मुख्यालय है और इसकी सीट पर मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के मोहम्मद शमशाद आलम और भारतीय जनता पार्टी की श्रेयसी सिंह के बीच थी. जिसमें बीजेपी की श्रेयसी सिंह विजयी रही.   

जमुई Election Result 2025 

बिहार के जमुई विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के मोहम्मद शमशाद आलम खड़े थी. NDA की ओर से ये सीट भारतीय जनता पार्टी के पास थी. उन्होंने यहां से मौजूदा विधायक श्रेयसी सिंह को टिकट दिया थी. ओलंपिक में हिस्सा ले चुकी श्रेयसी सिंह को यहां 123868 वोट मिले हैं. वहीं मोहम्मद शमशाद आलम को 69370 वोट मिले. जिसके कारण श्रेयसी सिंह इस विधानसभा में 54498 वोटों से विजयी रही. जन सुराज पार्टी के अनिल प्रसाद सह को भी 5905 वोट ही मिले हैं.

यहां पढ़ें सभी 243 सीटों के नतीजे 

विज्ञापन

Jamui Election Result 2020

दल (Party)प्रत्याशी (Candidate)मत (Votes)प्रतिशत (%)अंतर (±%)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)श्रेयसी सिंह79,60343.89+6.88
राष्ट्रीय जनता दल (राजद)विजय प्रकाश यादव38,55421.26−20.98
जन अधिकार पार्टी (लो)मोहम्मद आलम17,8009.81—

Jamui Election Result 2015

दल (Party)प्रत्याशी (Candidate)मत (Votes)प्रतिशत (%)
राष्ट्रीय जनता दल (राजद)विजय प्रकाश यादव66,57742.24
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)अजय प्रताप58,32837.01
निर्दलीयरवींद्र कुमार मंडल8,2675.24

जानें इस विधानसभा सीट के सभी समीकरण 

बिहार-झारखंड के बॉर्डर के पास स्थित जमुई जिले की इसी नाम की विधानसभा सीट है. इस सीट पर लगभग 79.64 प्रतिशत ग्रामीण वोटर हैं. वहीं 20.36 शहरी मतदाता भी हैं. जमुई विधानसभा सीट पर अनुसूचित जातियों की आबादी की करें तो वो 18.63 प्रतिशत है. वहीं मुस्लिम मतदाता इस सीट पर 13.6 प्रतिशत हैं. इस सीट पर लंबे समय से NDA गठबंधन का दबदबा रहा है, जोकि इस बार भी बरकरार रहा है. 2020 के विधानसभा के समय 2,95,169 वोटर इस सीट पर थे. जोकि 2024 लोकसभा चुनाव के समय तक बढ़कर 3,22,586 हो गया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola