Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हिमाचल

फिर चर्चा में HAS ओशिन शर्मा, सरकारी पद पर रहते ब्रांड प्रमोशन के वीडियो पर विवाद

शिमला की एसडीएम Oashin Sharma का एक निजी कंपनी के उत्पाद को प्रमोट करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. सिविल सर्विसेज कंडक्ट नियम 15(1) के तहत सरकारी कर्मचारियों के व्यापारिक गतिविधियों में शामिल होने पर सवाल उठे हैं, जिस पर मुख्य सचिव Sanjay Gupta ने विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं.

Author
Edited By : Palak Saxena Updated: Feb 27, 2026 16:36

शिमला शहर की SDM ओशिन शर्मा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इस बार वजह कोई प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो है. इस वीडियो में वह एक कंपनी का पार्सल खोलते हुए उसके उत्पाद दिखाती नजर आ रही हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि उन्हें कंपनी का पहला पार्सल मिला है. वीडियो में वह उत्पादों को कैमरे के सामने उसी अंदाज में पेश करती हैं, जैसे किसी विज्ञापन या प्रमोशनल वीडियो में किया जाता है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. हालांकि अब ओशिन शर्मा ने अपने फ़ेसबुक अकाउंट से वीडियो कुछ लिख कर दिया है.

बता दे बीते एक हफ्ते से सोशल मीडिया हैंडल पर निजी कंपनी के उत्पाद की प्रमोशन को लेकर शेयर किए जा रहे वीडियो पर लोगों ने सवाल उठाए हैं. सिविल सर्विसेज कंडक्ट नियम 15 (1) के अनुसार कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी कारोबार, नौकरी में शामिल नहीं हो सकता.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर उठे सवालों पर संबंधित महिला अधिकारी ने फिलहाल प्रतिक्रिया देने से इंकार किया है. मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने कहा कि उनके पास इस मामले की शिकायत आई है. इस बारे में संबंधित विभाग को पता करने के निर्देश दिए गए हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 27, 2026 04:35 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.