हिमाचल प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री समेत 44 लोगों की जान बाल-बाल बची है। दिल्ली से शिमला जा रहे एक प्लेन के ब्रेक फेल हो गए, जिसके कारण प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। प्लेन में डिप्टी सीएम समेत 44 यात्री सवार थे। ब्रेक फेल की खबर सुनकर सभी यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
लैंडिंग के दौरान टला हादसा
अलायंस एयर फ्लाइट संख्या 91821 दिल्ली से शिमला के लिए रवाना हुई थी। शिमला पहुंचने के बाद फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। खबरों की मानें तो फ्लाइट के ब्रेक में ग्लिच था। ऐसे में फ्लाइट की लैंडिंग मुश्किल हो गई। यह मामला आज यानी सोमवार की सुबह का है। पायलट ने जैसे-तैसे प्लेन को शिमला एयरपोर्ट पर लैंड किया और सभी यात्रियों की जान बच गई।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में खाली पड़े 8 हजार से ज्यादा सस्ते फ्लैट्स, 7 दिनों में बंद हो जाएगी DDA की योजना
डिप्टी CM और DGP मौजूद
इस फ्लाइट में हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद थे। इसके अलावा हिमाचल के DGP अतुल वर्मा भी इसी फ्लाइट में थे। फ्लाइट के ब्रेक फेल की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम आज सुबह इस फ्लाइट से शिमला पहुंचे हैं। लैंडिंग के दौरान फ्लाइट में कुछ समस्या हो गई थी। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
डिप्टी CM ने बयां किया अनुभव
मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि मुझे तकनीकी के बारे में ज्यादा नहीं पता है। एक आम आदमी की भाषा में कहूं तो जब प्लेन लैंड करने वाला था, तब उसने जमीन को नहीं छुआ। रनवे खत्म होने के बाद भी प्लेन नहीं रुका। प्लेन रनवे के बिल्कुल आखिर में पहुंच गया था। ऐसे में तेजी से ब्रेक लगाकर प्लेन को रोका गया। हमें 20-25 मिनट तक प्लेन में ही बैठे रहे।
यह भी पढ़ें- कुणाल कामरा विवाद: जिस स्टूडियो में शूट हुआ विवादित वीडियो… उसका गिराया गया अवैध हिस्सा
संबंधित खबरें
2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
15 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
1 day ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
4 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
5 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
10 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
20 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
21 days agoकांगड़ा एयरपोर्ट पर इजराइली नागरिक के बैग से कारतूस
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines