धर्मशाला के होटल में आग, शीतकालीन सत्र के दौरान ठहरे थे प्रशासनिक अधिकारी, सुरक्षित बाहर निकले

Dharamshala hotel fire: हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला शहर के कोतवाली बाजार में स्थित टूरिज्म विभाग के होटल धौलाधार में आग लग गई. जानकारी के अनुसार आग होटल के किचन में भड़की. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मी मौके पर पहुंचे. घटना के समय होटल में शीतकालीन सत्र के दौरान प्रशासनिक आला अधिकारी ठहरे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया.

dharamshala hotel fire
विज्ञापन

Dharamshala hotel fire: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान धर्मशाला में टूरिज्म विभाग के उस होटल धौलाधार में आग लगने की खबर है, जहां प्रशासनिक आला अधिकारी ठहरे हुए थे. आग कोतवाली बाजार में HPTDC के होटल के किचन में लगी थी. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग को काबू में करने के प्रयास शुरू कर दिए. घटना के समय होटल में शीतकालीन सत्र के दौरान प्रशासनिक आला अधिकारी ठहरे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया. प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस मौके पर HPTDC के चेयरमैन (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली और DC कांगड़ा हेम राज बैरबा भी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने आग की स्थिति का जायजा लिया. आग लगने के कारणों की फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है. प्रशासन और फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पूरी निगरानी रखी हुई है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: क्या सड़क हादसे के घायल को अस्पताल पहुंचाने पर सच में मिलते हैं 25 हजार? नितिन गडकरी से जानें सच्चाई

विज्ञापन

क्या बोले कांगड़ा के डिप्टी कमिश्नर?

धर्मशाला में टूरिज्म विभाग के होटल धौलाधार में लगी आग को लेकर कांगड़ा के डिप्टी कमिश्नर हेम राज बैरबा बोले कि आग लगने के कारणें की जांच की जा रही है. होटल में जितने भी गेस्ट रुके थे, सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. किसी भी तरह की इंजरी की कोई खबर नहीं है. आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर तमाम बड़े अधिकारी और फायर बिग्रेड की टीमें पहुंच गई थीं. आग बुझाने का काम जारी है, जब तक आग बुझ नहीं जाती, प्रशासनिक टीमें यही रहेंगी. संपत्ति पुरानी है और नुकसान का जायजा भी लिया जाएगा. रिजर्व टीमों को बुलाया गया है.

करोड़ों के नुकसान का दावा

होटल धौलाधार में लगी आग में इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान, फर्नीचर जलकर राख हो गया. पूरे परिसर में धुआं फैलने के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई. हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डिपार्टमेंट के एजीएम कैलाश ठाकुर ने दावा किया कि आग लगने से करोड़ों का नुकसान हुआ है. किचन से शुरू हुई आग होटल में फैलती हुई ऊपर तक जा पहुंची थी. फायर कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ