Video: Rohtak PGI मारपीट का वीडियो वायरल, आप के पूर्व हरियाणा अध्यक्ष नवीन जयहिंद गिरफ्तार

मारपीट की फोटो

रोहतक पीजीआई में मारपीट

विज्ञापन

Video: Rohtak PGI में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में गुरुवार को आप के पूर्व हरियाणा अध्यक्ष नवीन जयहिंद की गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले इस मामले में सिक्योरिटी इंजार्ज ईश्वर सिंह को गिरफ्तार किया गया। जयहिंद पर आरोप है कि उन्होंने नर्सिंग भर्ती डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान मारपीट की।

विज्ञापन

दरअसल, बुधवार दोपहर नवीन जयहिंद कॉलेज ऑफ फार्मेसी के सेंट्रल हॉल के बाहर पहुंचे। यहां नर्सिंग भर्ती के लिए प्रत्याशियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम चल रहा था। उनका आरोप था कि इस दौरान हरियाणा के युवाओं के सोशल इकॉनोमी के नंबर नहीं जोड़े जा रहे और दूसरे प्रदेशों के युवाओं को नौकरी दी जा रही है। वीडियो में सत्यापान अधिकारी के साथ एक महिला खड़ी हैं। उनकी नवीन जयहिंद व अन्य लोगों से बहस हो रही है। बहस के कुछ देर बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ