Surajkund Mela 2025 Details: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में हर साल लगने वाले सूरजकुंड मेला 2025 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस साल 38वां सूरजकुंड इंटरनेशनल हैंडीक्राफ्ट फेस्ट लगेगा, जो 7 फरवरी से शुरू होकर 23 फरवरी तक चलेगा। अरावली की खूबसूरत पहाड़ियों की तलहटी में लगने वाले इस मेले में लोग न केवल भारतीय संस्कृति और कला की समृद्ध विरासत देखेंगे, बल्कि हैंडीक्राफ्ट की शॉपिंग भी कर सकेंगे। कई देशों के व्यंजनों चख सकेंगे और मनोरंजन के इंतजाम भी यहां देखने को मिलेंगे। म्यूजिकल नाइट्स, पारंपरिक लोक नृत्य के साथ-साथ कठपुतली नाटक का लुत्फ उठा सकेंगे। दुनियाभर के कलाकार और कारीगर यहां अपना हुनर प्रदर्शित करने आएंगे।
यह भी पढ़ें: Zerodha के को-फाउंडर Nikhil Kamath कौन? जिनके साथ PM मोदी का पॉडकास्ट डेब्यू
दिल्ली मेट्रो की ऐप और स्टेशनों पर मिलेंगे टिकट
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, सूरजकुंड मेला इस बार 2 स्टेट थीम पर आधारित होगा। ओडिशा और मध्य प्रदेश की स्टेट थीम रहेगा। बांग्लादेश, भूटान, इंडिया, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाइलैंड को मेले का पार्टनर कंट्री बनाया गया है। यह सभी देश बिम्सटेक संगठन से जुड़े हैं। नॉर्थ ईस्ट हैंडलूम एंड हैंडक्राफ्ट एसोसिएशन को मेले का कल्चरल पार्टनर बनाया गया। दिल्ली मेट्रो (DMRC) टिकटिंग पार्टनर रहेगा। दिल्ली मेट्रो के ऐप और स्टेशनों पर मेले के टिकट उपलब्ध रहेंगे। मेले से जुड़े जानकारियां और डिटेल Surajkundmela.co.in पर उपलब्ध रहेगी। मेले में लोग सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक घूम सकेंगे।
यह भी पढ़ें:दिल्ली के शख्स का इस्तीफा वायरल, वजह अनोखी, लिखा- इतनी सैलरी में फोन तक नहीं खरीद सकता
स्टूडेंट्स को टिकट में मिलेगा स्पेशल डिस्काउंट
मेले की टिकट की कीमत मांग के अनुसार 100 से 200 रुपये तक हो सकती है। सप्ताह के दिनों में टिकट की कीमत 120 रुपये हो सकती है। वीकेंड पर टिकट 180 रुपये में मिल सकता है। आईडी प्रूफ दिखाने पर स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए सप्ताह के दिनों में टिकट पर 50% की छूट रहेगी। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और सैनिकों के लिए भी टिकट पर 50% की छूट रहेगी। पर्यटकों को वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान मिलेगा। गोल्फ कार्ट और ई-रिक्शा भी होगी। पुरुषों और महिलाओं के लिए ई-शौचालय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था रहेगी।
यह भी पढ़ें:Passport Ranking: भारत का पासपोर्ट कितना मजबूत? जानें Henley की सूची में टॉप-5 में कौन-से देश
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
5 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
6 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
8 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
11 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
12 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
13 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
16 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
20 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines