---विज्ञापन---

देश angle-right

Passport Ranking: भारत का पासपोर्ट कितना मजबूत? जानें Henley की सूची में टॉप-5 में कौन-से देश

World's Most Powerful Passport: दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग लिस्ट आ गई है। इस बार भारत की रैंकिंग गिर गई है और अमेरिका टॉप-5 की सूची से बाहर हो गया है। वहीं नेपाल और पाकिस्तान का पासपोर्ट सबसे खराब पासपोर्ट वाले देशों की सूची में है।

---विज्ञापन---

World’s Most Powerful Passport Ranking 2025: हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट वाले देशों की सूची जारी कर दी है। यह सूची पहली छिमाही के लिए है। हेनले दुनिया के सभी 199 देशों को इस आधार पर रैंक देता है कि देश अपने पासपोर्ट पर कितने देशों की यात्रा वीजा फ्री करने की सुविधा अपने नागरिकों को देता है।

इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) से मिले डेटा के आधार पर तैयार की गई सूची में इस बार भारत की रैंकिंग भी 5 पॉइंट गिरी है। लिस्ट में भारत 85वें नंबर पर आ गया है, जबकि पिछले साल भारत की रैकिंग 80 थी। भारतीय पासपोर्ट पर लोग 57 देशों में वीजा फ्री एंट्री पा सकते हैं। वहीं इस बार सिंगापुर लिस्ट में टॉप पर है। टॉप-5 देशों में से अमेरिका बाहर हो गया है। पाकिस्तान का पासपोर्ट सबसे खराब है। इस देश का पासपोर्ट तो सोमालिया से भी खराब है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दुनिया के टॉप-5 पॉवरफुल पासपोर्ट

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट वाले देशों की सूची में पहले नंबर पर सिंगापुर है। सिंगापुर के पासपोर्ट पर लोग बिना वीजा के 195 देशों की यात्रा कर सकते हैं। दूसरे नंबर पर जापान है, जिसके पासपोर्ट पर लोग 193 देशों में बिना वीजा के जा सकते है। तीसरे नंबर पर फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन हैं, जिनके पासपोर्ट पर लोग 192 देशों की यात्रा बिना वीजा लगवाए कर सकते हैं।

चौथे नंबर पर ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और लक्जमबर्ग आते हैं, जिनके लोग 191 देशों में वीजा फ्री एंट्री ले सकते हैं। 5वें नंबर पर बेल्जियम, पुर्तकाल, ब्रिटेन, स्विटजरलैंड और न्यूजीलैंड हैं, जिनके पासपोर्ट पर 190 देशों में वीजा फ्री एंट्री है। अमेरिका 9वें नंबर पर है, क्योंकि इस देश के पासपोर्ट पर लोग 186 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

2025 की पहली छिमाही में दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट वाले देशों की सूची देखें…

दुनिया के सबसे खराब पासपोर्ट

वहीं अगर दुनिया के सबसे खराब पासपोर्ट की बात करें 106 नंबर पर अफगानिस्तान, 105 नंबर पर सीरिया, 104 नंबर पर इराक, 103 नंबर पर पाकिस्तान और यमन, 102 नंबर पर सोमालिया और 101 नंबर पर नेपाल हैं। इस सूची को देखें तो यह वही देश हैं, जो पिछले कुछ समय से युद्ध की जद में हैं और पाकिस्तान आतंकवाद, ड्रग स्मगलिंग और गरीबी के कारण दुनियाभर में मशहूर है।

First published on: Jan 09, 2025 09:42 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola