---विज्ञापन---

Haryana: खेत में गड़ा मिला युवती का शव, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Rohtak crime: पुलिस के अनुसार मृतका के भाइयों ने शव की पुष्टि की है, युवती का नाम सोनी था। युवती गर्भवती थी, पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

---विज्ञापन---

Rohtak crime: दिल्ली से लपता युवती का शव हरियाणा के रोहतक में मिला है। यहां शव एक खेत में गड़ हुआ मिला, युवती करवाचौथ के दिन दिल्ली के नांगलोई इलाके से लापता हुई थी। हरियाणा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार युवती गर्भवती है, दिल्ली पुलिस ने उसके हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मरने वाले 20 वर्षीय युवती का शव रोहतक जिले के मदीना गांव के खेतों में दबा हुआ मिला है। दिल्ली पुलिस ने हत्यारे की निशानदेही पर हरियाणा पुलिस से संपर्क किया, फिर दोनों राज्यों की पुलिस की मौजूदगी में शव को जमीन से खोदकर बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी से युवती का प्रेम प्रसंग था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हरियाणा विस के स्पीकर हरविंदर कल्याण कौन? कृष्ण मिड्ढा क्यों चुने गए डिप्टी स्पीकर?

प्रेम प्रसंग के चलते की गई युवती की हत्या

शव मिलने के बाद मौके पर FSL टीम पहुंची, जांच टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। पुलिस ने फिलहाल मामले में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल हत्या से संबंधित अन्य साक्ष्य बरामद करने हैं, जिसके बाद ही हत्या के कारणों और तरीके का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल प्रेम प्रसंग और युवती का अपने प्रेमी से झगड़ा इस हत्याकांड का प्रारंभिक कारण है।

---विज्ञापन---

युवती गर्भवती थी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

पुलिस के अनुसार मृतका के भाइयों ने शव की पुष्टि की है, युवती का नाम सोनी था। बताया जा रहा है कि युवती गर्भवती थी और हत्यारा उससे शादी करने में आनाकानी कर रहा था। करवाचौथ पर वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और हत्या कर उसका शव खेतों में गाड़ दिया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Gurugram: पत्नी को छत से फेंका, पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली ये वजह

First published on: Oct 25, 2024 04:55 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola