हरियाणा विस के स्पीकर हरविंदर कल्याण कौन? कृष्ण मिड्ढा क्यों चुने गए डिप्टी स्पीकर?

Harvinder Kalyan Haryana Assembly Speaker Profile: बीजेपी नेता हरविंदर कल्याण को हरियाणा विधानसभा का स्पीकर चुना गया है। वहीं कृष्ण मिड्ढा को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है। आइए जानते हैं दोनों के बारे में विस्तार से…

Haryana Harvinder kalyan and Krishna Middha
विज्ञापन

Harvinder Kalyan Haryana Assembly Speaker Profile: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाई। नायाब सिंह सैनी एक बार फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। वहीं आज हरियाणा के सभी विधायकों ने विधानसभा में शपथ ली। इसी दौरान स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का भी चुनाव हुआ, जिसमें हरविंदर कल्याण और कृष्ण मिड्ढा के नाम पर मुहर लगाई गई है। हरविंदर कल्याण हरियाणा विधानसभा के स्पीकर चुने गए हैं, वहीं जींद से लगातार तीसरी बार विधायक बनने वाले कृष्ण मिड्ढा को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।

कौन हैं हरविंदर कल्याण?

बता दें कि हरविंदर कल्याण की गिनती बीजेपी के कद्दावर नेताओं में होती है। हरविंदर कल्याण हरियाणा की घरौंडा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार 2014, 2019 और 2024 में विधायक रहे हैं। हाल के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के वरिंदर सिंह राठौर को 4531 वोटों से हराया है।

Advertisment

मंत्री बनाने पर चल रहा था मंथन

बता दें कि हरविंदर कल्याण रोर समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। बीजेपी उन्हें नायाब मंत्रिमंडल का हिस्सा बनाने पर विचार कर रही थी। हालांकि अब उन्हें स्पीकर का पद सौंपा गया है। सैनी मंत्रिमंडल में करनाल का प्रतिनिधित्व नहीं देखने को मिला था। ऐसे में हरविंदर कल्याण के स्पीकर बनने के बाद करनाल की जनता भी खुशी से झूम उठी है।

विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा कौन?

कृष्ण मिड्ढा की बात करें तो वो हरियाणा का जाट लैंड कहे जाने वाला जींद से ताल्लुक रखते हैं। कृष्ण मिड्ढा भी लगातार तीन बार जींद से विधायक रह चुके हैं। पंजाबी खतरी समुदाय से 8 विधायक इस बार हरियाणा विधानसभा पहुंचे हैं और कृष्ण मिड्ढा भी उन्हीं में से एक हैं। पंजाबी खतरी समुदाय के एक और विधायक कृष्ण कुमार बेदी को भी नायाब सरकार में मंत्री बनाया गया है।

बीजेपी ने जीतीं 48 सीटें

बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर 2024 को मतदान हुआ था, जिसके नतीजे 8 अक्टूबर को सामने आए। इस चुनाव में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की थी। राज्य की 90 सीटों में से 48 सीटें बीजेपी के खाते में आई। वहीं कांग्रेस को एक बार भी हार से संतोष करना पड़ा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ