'हाथ-पैर बांधकर ले जाओ…', UP पुलिस की कस्टडी से क्यों डर रहा अंकित बालियान का हत्यारा गैंगस्टर?

शामली में सिंगर अंकित बालियान की एक जिम के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस एनकाउंटर के दौरान हत्या में शामिल शूटर मारे जा चुके हैं.

Singer Ankit Baliyan Murder, Shamli Singer murder, Gangster Rakesh Alias Pappu, Karnal Jail, Gogi Gang Gangster, UP Police, Ankit Baliyan Murder Encounter, Shamli Police, Karnal Police

अंकित बालियान मर्डर में शामिल दो शार्प शूटर को शामली जिले में मुठभेड़ में मार गिराया था. (Image - X)

सिंगर अंकित बालियान के मर्डर के मुख्य साजिशकर्ता और गोगी गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर राकेश उर्फ पप्पू को यूपी पुलिस की कस्टडी का डर सताने लगा है. हरियाणा की करनाल जिला जेल में बंद गैंगस्टर ने अपने वकील के जरिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों को पत्र भेजकर अपनी जान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है. गैंगस्टर ने खुद मांग की है कि ट्रांजिट के दौरान उसके हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां डाली जाएं.

विज्ञापन

क्या-क्या की मांग?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, राकेश उर्फ पप्पू ने हरियाणा के डीजीपी, करनाल जेल अधीक्षक, करनाल पुलिस और शामली पुलिस को भेजे गए पत्र में कई मांग की हैं. उसने कहा है कि ट्रांजिट के दौरान उसके हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां बांधी जाएं ताकि सुरक्षित कस्टडी बनी रहे. साथ ही करनाल जेल से निकलने से लेकर पुलिस वाहन में सफर और वापस जेल पहुंचने तक पूरे रास्ते की लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग कराने की भी मांग की है.

विज्ञापन

इसके अलावा कहा है कि उसके वाहन के साथ हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं. उसने इसके लिए अपने ऊपर पहले हुए हमलों और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व निर्देशों का हवाला दिया है. साथ ही जेल से पुलिस को सौंपे जाने और वापस जेल में दाखिल किए जाने का पूरा लिखित रिकॉर्ड दर्ज किए जाने की भी मांग की है.

विज्ञापन

गैंगस्टर को क्यों सता रहा डर?

शामली में सिंगर अंकित बालियान की एक जिम के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस एनकाउंटर के दौरान हत्या में शामिल शूटर मारे जा चुके हैं. पुलिस ने जेल में बंद राकेश उर्फ पप्पू को इस मर्डर की साजिश रचने का मुख्य आरोपी नामजद किया था. उस पर आरोप है कि उसने जेल में रहते हुए ही इस मर्डर की योजना बनाई थी.

विज्ञापन

इस मर्डर केस में शूटरों के एनकाउंटर के बाद से ही गैंगस्टर को अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका सताने लगी. उसे इतना डर सता रहा है कि शामली पुलिस ने अभी तक औपचारिक रिमांड अर्जी दाखिल नहीं की है, उससे पहले ही गैंगस्टर ने यह पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की है.

विज्ञापन

बता दें, अंकित बालियान की हत्या में शामिल दो संदिग्ध शार्प शूटर मोहित और सुमित को पुलिस ने शामली जिले में सोमवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया था. दोनों हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले थे.पुलिस ने घटनास्थल से तीन पिस्तौल, 26 कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक बैग, एक मोबाइल फोन और 5000 रूपये नगद बरामद किए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ