---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

Gurugram: पत्नी को छत से फेंका, पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली ये वजह

Gurugram Man Kills Wife By Pushing Her Off The Roof: महिला को समीप के अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को उसके पति के हावभाव देखकर लगा कि वह नशे में है।

---विज्ञापन---

Gurugram Man Kills Wife By Pushing Her Off The Roof: गुरुग्राम में बुधवार देर रात एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। उसके पति ने पुलिस को बताया कि पैर फिसलने से महिला नीचे जा गिरी थी। लेकिन पति के बयानों पर पुलिस को शक हुआ। मेडिकल जांच की गई तो पति ड्रग्स के नशे में मिला।

पुलिस के अनुसार पहले तो आरोपी ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया, वह बार-बार युवती के छत से गिरकर मरने की बात दोहराता रहा। लेकिन गहनता से पूछताछ में वह टूट या। अपने बयान में आरोपी ने कबूल किया कि उसने ही महिला को छत से धक्का दिया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: NCP शरद पवार गुट के 45 उम्मीदवारों का ऐलान, बारामती से अजित पवार के सामने चौंकाने वाला नाम; देखें लिस्ट

इस कारण से महिला को छत से धक्का दिया

पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम धर्म सिंह है। उसकी पत्नी का नाम गीता था। हादसे के दौरान धर्म सिंह एक पुरानी इमारत की छत पर ड्रग्स ले रहा था। तभी इस बात का पता लगने पर गीता वहां पहुंच गई। विरोध करने पर गीता और धर्म सिंह की पहले जमकर बहस हुई। फिर गुस्से में आकर धर्म सिंह ने गीता को छत से धक्का दे दिया।

---विज्ञापन---

हत्यारे ने पुलिस को की बरगलाने की कोशिश

गीता को समीप के अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गीता के मरने के बाद धर्म सिंह ने पुलिस और परिजनों को उसके छत से गिरने की झूठी कहानी बताई। लेकिन घटनास्थल से मिले साक्ष्य और धर्म सिंह के हावभाव से हत्याकांड का राज खुल गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। वह ड्रग्स कहां से लाता था इस बात का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: चेन्नई में ‘ब्रेकिंग बैड’: एक गोल्ड मेडलिस्ट, 7 कैमिस्ट्री स्टूडेंट्स और नशीली दवा का कारोबार, ड्रग सिंडीकेट का ऐसे हुआ भंड़ाफोड़

---विज्ञापन---

 

First published on: Oct 24, 2024 07:44 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola