Hisar Murder Case : हरियाणा के हिसार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी के नेता की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। बाइक सवार 3 हमलावरों ने गोलियों से भून दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय पुलिस नेता को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पहले से घात लगाकर बैठे थे आरोपी
जननायक जनता पार्टी के नेता रवींद्र सैनी हीरो मोटरसाइकिल शोरूम के मालिक भी थे। उनका यह शोरूम हिसार के हांसी में स्थित है। उनकी सुरक्षा में एक गनमैन भी रहता था। बताया जा रहा है कि वे अपने गनमैन को शोरूम में छोड़कर किसी काम से बाहर निकले थे। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने अचानक से रवींद्र सैनी पर फायरिंग कर दी। एक बाइक से ही तीन हमलावर आए थे।
यह भी पढ़ें : पीएम मोदी को नहीं मिला बहुमत तो बीजेपी कार्यकर्ता ने खा लिया जहर, जानें पूरा मामला
गोली लगते ही जमीन पर गिरे नेता
गोली लगते ही रवींद्र सैनी जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। इसके बाद हमलावर अपनी बाइक से भाग निकले और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इलाके में दिनदहाड़े गोली चलने से डर का माहौल व्याप्त है।
यह भी पढ़ें : Video: हरियाणा में 2 लड़कियों ने की समलैंगिक शादी, बच्चा पैदा करने को लेकर बताई प्लानिंग
पुलिस अधिकारी भी हुए एक्टिव
इस घटना के बाद जिले के अधिकारी भी एक्टिव हो गए। उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया और नाकेबंदी करने का आदेश दिया, ताकि आरोपी जिले से बाहर न पाए। सभी थानों के प्रभारियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। हालांकि, जेजेपी नेता की हत्या की वजह क्या है? इसका भी पता लगाया जा रहा है।
संबंधित खबरें
VIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड
14 mins agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
2 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
5 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
6 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
14 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
16 days ago85 की उम्र में MA पास करने वाले लाल चंद गोदारा कौन? अब Phd की तैयारी में
18 days ago22 सितंबर इस शहर में लगेगा iPhone का लंगर, ऐसे मिलेगा फ्री आईफोन
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines