Hisar Crime News: हरियाणा के हिसार जिले में शख्स की हत्या का मामला सामने आया है। गांव बीड़ बबरान में घर आए एक युवक की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। देसी मुर्गे को लेकर विवाद शुरू हुआ। जिसके बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि मुर्गा बीमार था। जिसको बेचने के बाद रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। जिस शख्स का मर्डर किया गया है, उसका नाम कृष्ण था। मृतक तलवंडी राणा गांव का रहने वाला था। सोमवार देर रात वारदात की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
शव रख लगाया जाम
इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को हिसार के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके बाद परिजनों ने नागरिक अस्पताल के सामने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर वे नहीं माने। हालांकि हरियाणा पुलिस ने बाद में परिजनों को समझाकर जाम खुलवा दिया। इसके बाद मृतक का पोस्टमार्टम किया गया।
यह भी पढ़ें:करवा चौथ पर महिला सिपाही से कानपुर में रेप, उंगुली चबाई; चेहरा नोंचा… ऐसे पकड़ा गया दरिंदा
बताया जा रहा है कि कृष्ण से बीड़ बबरान गांव के रहने वाले कर्ण ने देसी मुर्गा खरीदा था। इस मुर्गे के पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। मुर्गा बीमार था। इसे लौटाने के लिए कर्ण कृष्ण के घर गया था। लेकिन कृष्ण ने इसे लेने से मना कर दिया था। जिसके बाद से विवाद चल रहा था। सोमवार रात को तलवंडी राणा निवासी कृष्ण और उसका भाई मिश्री कर्ण के घर गांव बीड़ बबरान आए थे।
बहस के बाद बिगड़ी बात
कर्ण के अलावा घर में पत्नी मीरा और बेटा मौजूद थे। इसी बीच दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते गालीगलौज बढ़ गया। कर्ण ने कृष्ण और उसके भाई पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में कृष्ण के भाई मिश्री और कर्ण की पत्नी मीरा को भी चोटें लगी हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यह भी पढ़ें:करवा चौथ पर पत्नी ट्रेन से कटी, फिर पति ने उसकी साड़ी से लगाया फंदा; जयपुर में कपल ने इस वजह से दी जान
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 days agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
4 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
5 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
8 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
11 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
11 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
15 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
20 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines