Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक महिला सिपाही के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। महिला सिपाही करवा चौथ मनाने अपनी ससुराल लौट रही थी। इस दौरान गांव के बाहर एक युवक ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला सिपाही ने युवक का बहादुरी से मुकाबला किया। महिला ने आरोपी के चेहरे को बुरी तरह नोंच डाला। उसकी उंगुली चबा गई। हालांकि महिला कॉन्स्टेबल का दांत भी आपाधापी में टूट गया। आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की। महिला ने जब शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
यह भी पढ़ें:होटल बुलाकर गर्लफ्रेंड से किया रेप; फिर सांस नली कटने तक रेतता रहा गला, कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात
महिला सिपाही की ससुराल कानपुर जिले के सेन पश्चिमपारा इलाके में पड़ती है। सिपाही की फिलहाल अयोध्या में ड्यूटी है। वह करवा चौथ मनाने के लिए अयोध्या से कानपुर आई थी। सादे कपड़ों में सड़क से पैदल ही अपने घर की ओर आ रही थी। रात के समय अंधेरे में एक युवक पीछे से बाइक लेकर आया। महिला सिपाही ने उससे लिफ्ट मांगी। युवक ने महिला को अपने साथ बैठा लिया और खेतों की तरफ ले गया। जहां महिला के साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ डाले। इसके बाद रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने अपने बचाव की कोशिश की। इसी दौरान छीनाझपटी में युवक का दांत भी टूट गया।
सादे कपड़े में जा रही महिला कॉन्स्टेबल को गांव से पहले ही एक युवक ने जबरदस्ती सुनसान खेत में खींच लिया, कॉन्स्टेबल ने इसका विरोध, लेकिन उसने कपड़े फाड़ दिए और उसका रेप करने लगा !!#यूपी के #कानपुर में #करवाचौथ मनाने ससुराल आ रही महिला कॉन्स्टेबल को देर रात गांव के बाहर एक युवक… pic.twitter.com/7iMBUWFItr
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) October 21, 2024
युवक के फरार होने के बाद महिला सिपाही अपने घर पहुंची और अपनी आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद UP पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने देर रात आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया था। आरोपी का नाम धर्मेंद्र उर्फ कल्लू है। जो सेन पश्चिमपारा इलाके का ही रहने वाला है। महिला सिपाही ने उसका चेहरा नोंच डाला। जिसकी वजह से उसकी शिनाख्त आसानी से हो गई। पीड़िता का भी मेडिकल करवाया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:कत्ल के लिए भाभी ने दी थी दो हजार की सुपारी, पेट्रोल डालकर जला दिया था शव, 6 माह बाद ऐसे खुला राज
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।