Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,100 रुपये, जानें क्या होगी Eligibility

हरियाणा सरकार ने महिलाओं के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना लागू होगी। इस योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने 2,100 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जानें क्या है इस योजना की पात्रता।

image

Credit: News 24 Graphic

विज्ञापन

Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा सरकार ने आज (27 अगस्त) महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना लागू करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुताबिक 25 सितंबर से राज्य में ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ शुरू होगी। इस योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री सैनी, जो वित्त विभाग भी संभालते हैं, उन्होंने 2025-26 के बजट में इस योजना के लिए 5,000 करोड़ का प्रावधान रखा है। आइए जानते हैं क्या है इस योजना की पात्रता।

कौन ले सकेगा फायदा

  • योजना का लाभ 23 साल और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगा। 
  • साथ शादीशुदा और अविवाहित दोनों ही महिलाएं इसका लाभ उठा सकेंगी।
  • योजना के पहले चरण में 1 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाएं शामिल होंगी।

कितनी महिलाओं को होगा फायदा

मुख्यमंत्री के मुताबिक पहले चरण में करीब 19 से 20 लाख महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होंगी। आगे आने वाले समय में इसे और आय वर्गों तक बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

ये हैं नियम और शर्तें

  • महिला अविवाहित है तो स्वयं और यदि शादीशुदा है तो पति का 15 साल से हरियाणा निवासी होना जरूरी है।
  • एक ही परिवार में जितनी भी महिलाएं योग्य होंगी, सभी को लाभ मिलेगा।
  • जैसे ही अविवाहित महिला 45 साल की होगी, उसे सरकार की विधवा व बेसहारा महिला पेंशन योजना में शामिल कर दिया जाएगा।
  • शादीशुदा महिला 60 साल की उम्र पर वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना की हकदार बन जाएगी।

सरकार इस योजना का गजट नोटिफिकेशन जारी करेगी और इसके लिए एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा। महिलाएं घर बैठे ही आवेदन कर पाएंगी। साथ ही सभी पंचायतों और वार्डों में लाभार्थी महिलाओं की सूची भी सार्वजनिक की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ