142 Girl Students Made Allegations: खबर हरियाणा से जींद जिले से है। जिले में स्थित एक सरकारी स्कूल के प्रिसिंपल पर स्कूल की बच्चियों के साथ छेड़छाड़ के मामले में नया मोड़ सामने आया है। आपको बता दे कि इस मामले में प्रिसिंपल पर आरोप लगाने वाली छात्राओं की संख्या करीब 142 हो गई है। शुरूआत में 60 छात्राओं मे बयान दर्ज कराया था। इन छात्राओं के बयान को शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजा है। पुलिस ने इस केस में 390 लड़कियो के बयान दर्ज किए हैं।
142 छात्राओं ने लगाया आरोप
मामला हरियाणा के जींद जिले के एक सरकारी स्कूल का है। सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर छह साल में 142 छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही इस केस में 390 लड़कियों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए 142 पीड़ित छात्राओं का विवरण शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। आरोपी फिलहाल जेल में है। अधिकतर लड़कियों ने आरोपी प्रिंसिपल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़े: गृह मंत्रालय में तैनात IAS रैंक के अफसर को पत्नी समेत हाजीपुर में लफंगों ने पीटा, बिहार पुलिस में हड़कंप
30 अक्टूबर को हुई थी एफआईआर दर्ज
प्रारंभिक 15 लड़कियों ने 31 अगस्त, 2023 को राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रीय महिला आयोग, राज्य महिला आयोग और अन्य को एक पत्र लिखकर अपनी साथ हुई घटना के बारे में पत्र के माध्यम से बताया था। हरियाणा महिला आयोग ने छात्राओं द्वारा की गई शिकायत पत्र को 13 सितंबर को संज्ञान में लेते हुए 14 सितंबर को इस मामलें की कार्रवाई करने के लिए इसे जींद पुलिस को भेजा। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में 30 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की थी।
यह भी पढ़े: ‘मोदी बताएं, क्यों बलिदान हो रहे जवान’; राजौरी में 5 जवानों की शहादत पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
60 लड़कियों ने दर्ज कराया था बयान
छात्राओं द्वारा तहरीर मिलने के बाद आरोपी को 4 नवंबर को गिरफ्तारकर लिया गया था और 7 नवंबर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। महिला आयोग की जानकारी के अनुसार इस मामले में 60 लड़कियों ने आरोपी के खिलाफ अपने बयान दर्ज कराए थे। वही इस मामले में अब करीब 142 पीड़ित छात्राओं ने अपने बयान दर्ज कराए है।
पीड़ितों ने बताया कि आरोपी प्रिसिंपल उन्हें अपने कार्यालय में बुलाता था और अश्लील हरकतें करता था।
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
1 hr agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 day agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 day agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
3 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
3 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
4 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
6 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
11 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
11 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines