हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तानियों को हरियाणा सरकार का अल्टीमेटम, आज शाम 6 बजे तक छोड़ना होगा भारत

हरियाणा सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को 24 घंटे में हरियाणा छोड़ने का आदेश दिया था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित मीटिंग में कहा कि सभी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक इन निर्देशों का सख्ती से पालन करेंगे।

विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को 24 घंटे में हरियाणा छोड़ने का अल्टीमेटम दिया था, जिसकी घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की थी। दिया गया समय आज 6 बजे पूरा हो जाएगा। इसके अलावा, यह भी साफ कर दिया गया कि अगर वह नहीं गए, तो उनको पुलिस खोजकर पाकिस्तान भेजेगी। दिए गए समय के बाद से हरियाणा पुलिस पाकिस्तानियों की खोज करना शुरू कर देगी। पहलगाम हमले के बाद सारे पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए थे और उनको भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है।

आज पूरा हो रहा है समय

हरियाणा में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के पास अपने देश वापस जाने के लिए केवल आज का समय है। दरअसल, सैनी सरकार ने 27 अप्रैल तक देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है। दिया गया समय आज 6 बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद राज्य की पुलिस जो पाकिस्तानी नहीं गए हैं, उनको पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर देगी। आपको बता दें कि प्रदेश सरकार के पास 460 पाकिस्तानी लोगों की लिस्ट है, जिन पर इंटेलिजेंस एजेंसियों ने नजर बनाई हुई है। इनमें से बहुत से नागरिक कई सालों से हरियाणा में रह रहे हैं। इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात भी की थी।

ये भी पढ़ें: लेफ्टिनेंट विनय की अर्थी को बहन ने दिया कंधा और मुखाग्नि…CM के सीने से लग फूट-फूटकर रोई

विज्ञापन

क्या था सीएम का आदेश?

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी थी। इस दौरान उन्होंने लिखा कि ‘पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक हरियाणा छोड़ना होगा, चिकित्सा वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक का समय दिया गया है।’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘लंबी अवधि के वीजा, राजनयिक वीजा और आधिकारिक वीजा रखने वालों पर निर्देश लागू नहीं होंगे।’ इसके साथ ही राज्य भर के कॉलेजों में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा पर भी चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें: आखिरकार गुरुग्राम रोड रेज के 4 आरोपी हुए गिरफ्तार, बाइकर ने पुलिस पर लगाए ये आरोप

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola