बाजार का मिलावटी आटा खाने से बेहतर, घर पर आसानी से बनाएं शुद्ध कुट्टू का आटा; न पेट खराब होगा न फूड पॉइजनिंग
क्या आप भी घर पर ही कूट्टू का आटा बनाना चाहते हैं, ताकि परिवार के लोग मिलावटी या नकली आटा न खा सके? आइए जानते हैं आप कैसे घर पर आसानी से ये बना सकते हैं.

नवरात्रि के व्रत में कुट्टू के आटे से बनी रोटी, पूरी, पराठा और पकौड़ी खूब पसंद की जाती है. आमतौर पर लोग इसके लिए बाजार से पैकेट वाला कुट्टू आटा खरीदते हैं, लेकिन डर रहता है कि कहीं मिलावटी या नकली न मिल जाएं. ऐसे में हम आपको घर पर ही आसानी से कुट्टू का आटा कैसे बनाएं, इस स्टोरी में बताएंगे.
बाजार के बजाय घर पर बनाएं ताजा आटा
2 / 7कई बार बाजार से खरीदे गए आटे की क्वालिटी को लेकर मन में सवाल रहता है कि कहीं, ये नकली या मिलावटी तो नहीं? ऐसे में साबुत कुट्टू खरीदकर घर पर आटा बनाना बेहतर तरीका बन जाता है. आपको इसके लिए सिर्फ साबुत कुट्टू के दाने चाहिए होंगे.
सबसे पहले कुट्टू के दाने साफ करें
3 / 7आटा बनाने से पहले कुट्टू के दानों को अच्छी तरह जांच लें और इनमें मौजूद छोटे पत्थर, कंकड़ या दूसरी गंदगी अलग कर दें. अगर दानों को धो रहे हैं तो इसके बाद उन्हें पूरी तरह सुखाना जरूरी है. दानों में जरा भी नमी रह गई तो आगे परेशानी हो सकती है.
हल्का भूनने से बढ़ेगा स्वाद
4 / 7अब एक सूखी कड़ाही में कुट्टू के दाने डालकर मध्यम आंच पर करीब 5 मिनट तक हल्का भूनेंगे, तो स्वाद बढ़ सकता है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि दानों को लगातार चलाते रहें, ताकि वे जलें नहीं. आप चाहें तो बिना भुने सूखे दानों को भी पीस सकते हैं.
ठंडा करके मिक्सी में पीसें
5 / 7भूनने के बाद कुट्टू के दानों को कुछ देर ठंडा होने दें. इसके बाद इन्हें मिक्सर या ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह पीस लें. कोशिश करें कि एक बार में बहुत ज्यादा दाने न डालें. वरना दाने ठीक से नहीं पिसेंगे और आपको ज्यादा बारीक आटा नहीं मिलेगा.
आटे को छलनी से जरूर छानें
6 / 7कुट्टू के दाने पीसने के बाद तैयार आटे को महीन छलनी से छान लें. अगर छलनी में मोटे दाने बच जाएं तो उन्हें दोबारा ग्राइंडर में पीसकर फिर से छान सकते हैं. इससे आटा ज्यादा बारीक और इस्तेमाल के लिए बेहतर तैयार हो जाएगा.
नमी से बचाकर रखें कुट्टू का आटा
7 / 7तैयार आटे को रखने के लिए साफ और पूरी तरह सूखा एयरटाइट डिब्बा इस्तेमाल करें. इसे किसी ठंडी और सूखी जगह पर रखें, जहां नमी न पहुंचे. आटे को लंबे समय तक इस्तेमाल करते वक्त ध्यान दें कि कहीं आटे में कोई परेशानी तो नहीं है, जैसे अजीब गंध. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: Homemade Peanut Oil Tricks: नवरात्रि में चाहिए 100% मूंगफली का तेल? घर पर बिना मशीन ऐसे निकालें