---विज्ञापन---

हरियाणा angle-right

लेफ्टिनेंट विनय की अर्थी को बहन ने दिया कंधा और मुखाग्नि…CM के सीने से लग फूट-फूटकर रोई

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए विनय नरवाल का अंतिम संस्कार हो गया है। उन्हें उनकी बहन ने अंतिम विदाई थी। अंतिम संस्कार में प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। विनय की बहन सृष्टि ने अपनी भड़ास भी निकाली। अंतिम संस्कार में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे।

---विज्ञापन---

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का करनाल में अंतिम संस्कार हो गया। विनय नरवाल की अर्थी को उनकी बहन सृष्टि ने कंधा दिया और मुखाग्नि देकर भाई को अंतिम विदाई दी। पहलगाल में आतंकियों ने पत्नी के सामने विनय के सिर में गोली मार दी थी। विनय के अंतिम संस्कार में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला भी शामिल हुए। विनय की बहन मुख्यमंत्री नायब सैनी के सीने से लगकर फूट-फूट कर रोई।

लेफ्टिनेंट विनय के अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ा। लोगों ने विनय नरवाल अमर रहे के नारे लगाए। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी शमशान घाट में गूंजे। लेफ्टिनेंट विनय के पार्थिव शरीर को पहलगाम से पहले दिल्ली लाया गया और दिल्ली से करनाल पहुंचाया गया। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की 6 दिन पहले शादी हुई थी और वे पहलगाम में हनीमून पर गए थे कि बैसरन घाटी में नाम पूछने के बाद आतंकियों ने उनके सिर में गोली मार दी थी। जब विनय पर हमला हुआ, उनकी पत्नी साथ में थी।

---विज्ञापन---

विनय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, लेकिन विनय की बहन ने कहा कि विनय को बचाया जा सकता था, अगर कोई मदद करने आ जाता। भारतीय सेना मौके पर समय पर पहुंच जाती। एक घंटे तक विनय वहीं पड़ा रहा और उसने दम तोड़ दिया। जिन्होंने मेरे भाई की जान ली, उनको मुर्दा देखना चाहती हूं। मेरे भाई की इतनी बेरहमी से जान ले ली। उनका भी सिर कलम होना चाहिए। भारत सरकार और भारतीय सेना को पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

First published on: Apr 24, 2025 08:50 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola