IPL 2027: BCCI ने बुलाई सभी फ्रेंचाइजी मालिकों की स्पेशल मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन

BCCI ने IPL 2027 की तैयारियां शुरू कर दी हैं. बहुत जल्द सभी फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ स्पेशल मीटिंग होने वाली है, जिसमें आगामी सीजन को शानदार बनाने को लेकर बातचीज की जाएगी. आइए आपको बताते हैं कि मीटिंग कब होने वाली है.

BCCI

IPL 2027 को भव्य बनाने की तैयारी (Photo: BCCI)

BCCI Invites IPL Stakeholders: IPL 2027 की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं. 20वां सत्र बहुत ही जबरदस्त होने वाला है. BCCI ने इसके लिए हुंकार भर दी है. आने वाले सीजन को देखते हुए BCCI ने सभी फ्रेंचाइजी मालिकों की स्पेशल मीटिंग रखी है. 15 अक्टूबर को आगामी सीजन पर मंथन किया जाएगा. BCCI ने ने सभी को निमंत्रण दे दिया है. मीटिंग में सभी फ्रेंचाइजी के मालिक और उनके सीईओ मौजूद रहेंगे. इनके अलावा राज्य क्रिकेट संघ और प्रसारणकर्ता भी शामिल किए जाएंगे. BCCI मुंबई में होने वाली इस मीटिंग में IPL के पिछले सत्र से जुड़े मुद्दों पर भी बात करेगा.

विज्ञापन

BCCI सेक्रेटरी ने दी बड़ी जानकारी

मीटिंग के वेन्यू को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. उम्मीद है कि BCCI हेडक्वार्टर के बाहर ही मीटिंग आयोजित की जाएगी. BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने क्रिकबज से इसे मुद्दे पर बात की. उन्होंने कहा, “हमने सभी फ्रेंचाइजी मालिकों को बुलाया है. मीटिंग में ब्रॉडकास्टर और होस्टिंग स्टेट एसोसिएशन भी शामिल किए जाएंगे. हम आगामी सीज़न को लेकर चर्चा करेंगे. हमने अभी तक वेन्यू तय नहीं किया है. कुछ ऑप्शन ढूंढ रखे हैं. जल्द ही इस बारे में फैसला लिया जाएगा.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs WI: T20I टीम में नहीं शुभमन गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने उन पर क्यों साधा निशाना? पोस्ट ने मचाई सनसनी

भव्य आयोजन को लेकर होगी चर्चा

दरअसल आईपीएल के दो दशक पूरे होने वाले हैं. BCCI इस वजह से भी 20वें सीजन को खास बनाना चाहता है. पिछले महीने हुई मीटिंग में साफ किया गया था कि प्रीमियर लीग के दो दशक पूरे होने का जश्न भव्य तरीके से मनाया जाएगा. मीटिंग में कई मुख्य एजेंडों पर बात होगी. आयोजन की योजना मुख्य मुद्दा होगा. BCCI कहना है कि आईपीएल के आयोजन में हमेशा राज्य क्रिकेट संघों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. बोर्ड इनको प्राथमिकता देकर सभी मुद्दों पर बातचीत करेगा.

विज्ञापन

स्टेडियम में संचालन से जुड़े कई मामलों पर उनके सुझाव लिए जाएंगे. इस खास मीटिंग के बाद तैयारियों पर और जोर दिया जाएगा. रिटेंशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी. इस बार कई बड़े खिलाड़ियों की अदला-बदली होने की संभावना जताई जा रही है. हार्दिक पांड्या का नाम सबसे ऊपर है. उन्हें लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है. बस अफवाहें आ रही हैं कि वो चेन्नई में जा सकते हैं. सूर्युकमार यादव और हैदराबाद के अभिषेक शर्मा को लेकर भी चर्चा चल रही है. ये दोनों भी किसी दूसरी टीम के साथ जुड़ सकते हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम में काफी बदलाव हो चुके हैं. ऋषभ पंत वहां आ गए हैं. वहीं सौरव गांगुली को हेड कोच बनाया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ