AAP के छात्र संगठन ASAP का कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों को समर्थन, स्कॉलरशिप नीति में बदलाव का हो रहा विरोध

स्कॉलरशिप नीति में बदलाव को लेकर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स में उबाल देखने को मिल रहा है। अब स्टूडेंट्स के सपोर्ट में ASAP भी आ गया है। स्टूडेंट्स ने कुलपति को बर्खास्त करने की मांग की है।

CCS haryana

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (फोटो सोर्स-hau.ac.in)

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (ASAP) ने स्कॉलरशिप नीति में बदलाव का विरोध कर रहे चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों को अपना समर्थन दिया है। एसैप ने अपनी जायज मांगों पर अड़े इन छात्रों से मिलकर उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसैप से जुड़े छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से स्कॉलरशिप नीति में किए गए बदलाव को छात्रों के साथ अन्याय बताया। एसैप ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रों की मांगों को पूरा कर स्टाइपेंड की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। साथ ही, एसैप ने केंद्र व हरियाणा सरकार को चेतावनी दी है कि अगर कुलपति को बर्खास्त नहीं किया जाता है तो “आप” छात्र संगठन जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेगा।

छात्रों के साथ हो रहा अन्याय

आप छात्र संगठन (ASAP) का कहना है कि स्कॉलरशिप नीति में बदलाव छात्रों के साथ अन्याय है। पहले स्टाइपेंड पाने के लिए छात्रों को 70 फीसदी अंक लाना अनिवार्य था। यह व्यवस्था काफी अच्छी थी और इससे काफी छात्रों को लाभ मिल रहा था, लेकिन हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने अब इसमें बदलाव कर दिया है। नीति में नए बदलाव के बाद अब 75 फीसदी अंक पाने वाले छात्रों को ही यह स्टाइपेंड मिल सकेगा। इसे लागू होने से अधिकतर छात्र लाभ से वंचित हो जाएंगे।

विज्ञापन

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

ASAP ने अपनी जायज मांगों को लेकर धरने पर बैठे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने की कड़ी निंदा की है। एसैप का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की इस बर्बर कार्रवाई का हम विरोध करते हैं। विश्वविद्याल छात्रों की आवाज दबाने के लिए उन पर लाठीचार्ज कराया और धमकाया जा रहा है, लेकिन छात्रों की आवाज दबेगी नहीं। एसैप इन छात्रों के साथ मजबूती के साथ खड़ा है और जब तक इनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक हम इनके संघर्ष में साथ खड़े हैं।
ASAP ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से स्कॉलरशिप की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को लाभ मिल सके। एसैप का कहना है कि यह छात्र कोई नई मांग नहीं कर रहे हैं। वे बस वही न्याय और वही पुरानी व्यवस्था वापस चाहते हैं जो पहले थी। लेकिन बदले में छात्रों को लाठियां मिल रही है। विश्वविद्यालय छात्रों को सुरक्षा देने बजाय उनका दमन करने पर उतारू है। अपने अधिकारों की आवाज उठाने पर उनके साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया गया, जिसकी एसैप कड़ी निंदा करता है।

कुलपति को बर्खास्त करने की मांग

ASAP ने हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार से चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बीआर कंबूज को बर्खास्त करने की भी मांग की है। एसैप का कहना है कि कुलपति को उनके दायित्व से बर्खास्त करना चाहिए। अगर सरकार बर्खास्त नहीं करती तो एसैप जंतर मंतर पर सरकार के ख़िलाफ़ और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के विधार्थियो के समर्थन में धरना प्रदर्शन करेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ