Haryana Politics BJP JJP Alliance: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने 12 मार्च को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ बीजेपी का जननायक जनता पार्टी (JJP) के साथ गठबंधन भी टूट गया। अब इस पर कांग्रेस सांसद दीपेंदर सिंह हुड्डा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्लानिंग के तहत बीजेपी ने जेजेपी के साथ तोड़ा गठबंधन
दीपेंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने जेजेपी के साथ प्लानिंग के तहत गठबंधन तोड़ा है। यह पहले से तय था। जेजेपी और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) कांग्रेस के वोट बैंक में सेंधमारी करना चाहते हैं। बीजेपी और जेजेपी में पहले ही समझौता तोड़ने का अघोषित समझौता हो गया था। हुड्डा ने इस दौरान तीन महीने पहले 23 दिसंबर का अपना एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया।
‘जनता ने बदलाव का फैसला कर लिया है’
कांग्रेस सांसद ने कहा कि हरियाणा में जो कुछ हो रहा है, वह इसलिए हो रहा है क्योंकि जनता ने बदलाव लाने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि जनता राज्य की मौजूदा सरकार से परेशान थी। हम घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
हरियाणा में कैसे नई सरकार का होगा गठन?
बता दें कि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें से 41 सीटों पर बीजेपी तो 30 पर कांग्रेस काबिज हैं। वहीं, जेजेपी को 10 और इनेलो को एक सीट मिली है। इसके साथ ही, 6 निर्दलीय विधायक हैं। बीजेपी को सरकार बनाने के लिए 46 विधायकों की जरूरत है, जो निर्दलीय विधायकों के समर्थन से आसानी से पूरा होता नजर आ रहा है।
केंद्रीय पर्यवेक्षकों की चंडीगढ़ में चल रही बैठक
बता दें कि केंद्रीय पर्यवेक्षकों की बीजेपी विधायकों के साथ चंडीगढ़ में बैठक चल रही है। माना जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री का आज शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। चर्चा यह भी है कि मनोहर लाल करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इस बीच बीजेपी विधायक कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि मनोहर लाल फिर से सीएम बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Anil Vij कौन? जो बन सकते हैं हरियाणा के नए CM, विवादित बयानों से जिनका रहता है गहरा नाता
‘चौथी बार भी सीएम के रूप में शपथ लेंगे मनोहर लाल’
बीजेपी विधायक कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि मुझे लगता है कि जब आज शपथ समारोह होगा, तो मनोहर लाल खट्टर फिर से सीएम पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता कि यह गठबंधन क्यों टूटा। ये पार्टी आलाकमान का फैसला है। पर्यवेक्षक आ रहे हैं और अगर वे हमसे पूछेंगे तो हमारा समर्थन मनोहर लाल खट्टर के साथ है। वह तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे और फिर बाद में विधानसभा चुनाव के बाद चौथी बार शपथ लेंगे।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में टूटा BJP-JJP का गठबंधन, CM मनोहर लाल ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
संबंधित खबरें
पंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
1 day ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
2 days agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
3 days agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
5 days agoबिहार में अगले सत्र से छठी कक्षा में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य होगी
9 days agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
9 days agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
9 days agoहरियाणा में ब्लैकआउट! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से जानें कैसे हालात?
10 days agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
11 days ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines