Haryana: तेज़ रफ्तार कार ने किशोरी को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Edited By Siddharth Sharma

कार ने मारी टक्कर
Edited By Siddharth Sharma

कार ने मारी टक्कर
चंडीगढ़: हरियाणा के निजामपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल एक कार सवार ने किशोरी को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
दरअसल ये घटना निजामपुर के पास स्थित गांव ढाणा साधा की है जहां पर एक अज्ञात कार सवार ने युवती को जोर से टक्कर मार दी ।वहां के चश्मदीद ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि लड़की बुरी तरह से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नांगल चौधरी ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डांक्टरो ने जानकारी में बताया कि युवती ने रास्ते में आते वक्त ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव ढाणी साधा निवासी एवं मृतका के पिता कंवर सिंह ने बताया कि वह अपनी बेटी खुशबू (13) के साथ खेतों में काम करने गए थे। वापस में आते समय ढाणी के पास एक कार ने उसकी बेटी को पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसके घर का चिराग बुझ गया।
वहीं इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नांगल चौधरी पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: