राजकोट (ठाकुर भूपेंद्र सिंह): गुजरात के राजकोट में एक महिला ने शुक्रवार को जमकर उपद्रव मचाया। महिला का नाम बिलकिस मोटानी है। उसने एयरपोर्ट रोड गेट के पास एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी को सबके सामने न सिर्फ थप्पड़ मारा, बल्कि भद्दी-भद्दी गालियां भी दी। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि NEWS24 ने वीडियो दिखाया नहीं है। क्योंकि वीडियो आपत्तिजनक है।
क्यों महिला ने खोया आपा?
राजकोट के सत्यम शिवम सुंदरम सोसायटी के रहने वाले 56 साल के गोपालसिंह बाबूभा झाला आयकर कार्यालय में कार्यालय अधीक्षक के रूप में कार्यरत हैं। वह एक्टिवा चलाकर घर से ऑफिस जा रहे थे, उस वक्त एयरपोर्ट रोड पर रेलवे क्रासिंग बंद होने के चलते वे गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे। तभी एक सफेद रंग की कार उनकी बाइक के पीछे आई और बाइक से टकरा गई।
इसलिए उन्होंने युवा ड्राइवर से सावधानी से गाड़ी चलाने को कहा। तो वह नीचे उतर कर गालियां देने लगा। इसी बीच बिलकिस गाड़ी से नीचे उत्तरी और सीधे गोपाल सिंह के पास पहुंची और उन्हें गालिया देते हुए थप्पड़ जड़ दिया।
Rajkot
शराब माफिया की पत्नी है आरोपी
गोपाल सिंह ने इस मामले की शिकायत गांधीग्राम पुलिस थाने में की। जिसके बाद पुलिस ने बजरंगवाड़ी में रहने वाली बिलकिस याकूब मोटानी और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उन्हें जमानत भी मिल गई है। बिलकिस राजकोट के नामचीन शराब माफिया याकूब की पत्नी है।
यह भी पढ़ें: फुटबॉल खिलाड़ी को मगरमच्छ ने मार डाला, VIDEO देख सहम गए लोग
संबंधित खबरें
गांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
19 hrs agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
1 day agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
3 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
3 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
4 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
8 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
10 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
10 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines