कांग्रेस ने एक बार फिर वोट चोरी का आरोप लगाया है। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने प्रदेश की लोकसभा सीट नवसारी और विधानसभा सीट चोरयासी पर जांच का दावा किया है। अमित ने कहा कि इन दोनों सीटों पर गहन जांच के बाद बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। अमित चावड़ा ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में हैं, एक व्यक्ति अनेक वोट डाल रहा है।
चावड़ा के अनुसार, जांच में सामने आया कि कुल 6,09,592 मतदाताओं में से करीब 40% यानी 2,43,836 मतदाताओं की पड़ताल की गई। इसमें पाया गया कि इनमें से करीब 30,000 वोट अवैध तरीके से डाले गए हैं। कांग्रेस का कहना है कि अगर पूरे निर्वाचन क्षेत्र की विस्तृत जांच कराई जाए तो 75,000 से अधिक फर्जी वोट सामने आ सकते हैं।
बताया वोट चोरी का तरीका
कांग्रेस ने वोट चोरी का तरीका बताया है। चावड़ा ने कहा कि वोटरों की पहचान बदलकर या तिकड़मों से बार-बार वोट डलवाए जा रहे हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति से दो बार वोट डाल रहा, नाम के एक अक्षर बदलकर नया वोट दर्ज हो रहा, अलग-अलग पहचान पत्रों का उपयोग करके कई वोट पड़ रहे, भाषा या पता बदलकर नए वोट दर्ज हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘BJP सरकार 40-50 साल तक चलेगी…मैं झूठ नहीं बोलता’, राहुल गांधी ने साधा निशाना
चुनाव आयोग से की कड़ी कार्रवाई की मांग
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह लोकतंत्र की निष्पक्षता के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि फर्जी मतदाताओं की पहचान कर तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए।
यात्रा से मतदाताओं को करेंगे जागरूक
प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अमित चावड़ा ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और पारदर्शी चुनाव की मांग को मजबूती देने के लिए कांग्रेस अब कल से पूरे गुजरात में “वोटर अधिकार यात्रा” निकालने जा रही है। इस यात्रा के माध्यम से जनता को फर्जी वोटिंग और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ‘मर चुका है चुनाव आयोग, मैं आग से खेलता हूं’, Election Commission पर राहुल गांधी का बड़ा हमला
संबंधित खबरें
गुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
4 hrs agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
1 day agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
2 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
3 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
3 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
3 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
4 days agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान पर फैसला
4 days ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, जानें कैसे हुआ वारदात का खुलासा?
4 days ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग भी हैरान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines