हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुजरात में सेक्स रैकेट, पुलिस रेड में होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां, विदेशी भी शामिल

Gujrat Sex Racket: पुलिस ने मुखबिर की सूचनाओं पर एक्शन लेते हुए होटल और स्पा सेंटरों में छापामारी की और करीब 197 लड़कियां आजाद कराई।

विज्ञापन

Gujrat Surat Hotel Spa Centers Sex Racket: गुजरात के सूरत में पिछले दिनों कई सेक्स रैकेट एक्सपोज हुए। पुलिस ने मुखबिर की सूचनाओं पर एक्शन लेते हुए होटल और स्पा सेंटरों में छापामारी की। करीब 600 होटल और 180 स्पा सेंटर पुलिस के निशाने पर थे, जिनसे करीब 197 लड़कियां आजाद कराई गईं, जिनमें विदेशी लड़कियां भी शामिल थीं। यह लड़कियां होटलों और स्पा सेंटरों के कमरे में आपत्तिजनक हालात में मिली थीं। पुलिस ने मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब 90 लोगों को गिरफ्तार किया। 62 केस दर्ज किए। होटलों और स्पा सेंटरों के लाइसेंस रद्द कर दिए।

मसाज पार्लर की आड़ में चलता था धंधा

सूरत के पुलिस आयुक्त अजय तोमर ने बताया कि पुलिस के रडार में वे होटल और स्पा सेंटर थे, जो स्कूल या कॉलेजों के आस-पास खुले हुए थे। मसाज पार्लर की आड़ में अवैध तरीके से ‘सेक्स कारोबार’ चलाया जा रहा था। छुड़ाई गई लड़कियों में 52 विदेशी लड़कियां शामिल हैं। सूरत पुलिस ने उन होटलों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है, जहां बिना रजिस्टर में नाम दर्ज किए कमरे की बुकिंग की जाती थी। सेक्स रैकेट के खिलाफ छापामारी राज्य के सभी जिलों में होगी। अभी सूरत में कार्रवाई की गई है। आने वाले समय में अन्य जिलों में भी की जाएगी। लड़कियों से धंधा कराने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola