गुजरात में दो बहनों से रेप, बोलीं- उन्होनें हमें किडनैप किया, नशे का इंजेक्शन देकर दरिंदों ने हमारें जिस्म को नोचा

Rape Accused Arrest: गुजरात में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। चार युवकों ने दो सगी बहनों का अपहरणकर बलात्कार किया।

गैंगरेप 2
विज्ञापन

Rape Accused Arrest: गुजरात में दो सगी बहनों का अपहरणकर रेप करने का मामला सामने आया है। दरअसल मामला गुजरात के भरुच का है जहां चार आरोपियों ने मिलकर रास्ते में जा रही दो सगी बहनों का अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी दोनों बहनों को गांव के फार्म हाउस ले गए। और वहां आरोपी ने दोनों बहनों  नशे का इंजेक्शन देकर रेप किया और उस दौरान वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया।

घटना के बाद लड़की के परिजन ने नजदीकी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान भडकोडरा गांव निवासी यासीन खालिद चौक और नईम के तौर पर हुई है। वहीं दो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुटी।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

नशे का इंजेक्शन देकर किया रेप

पीड़ितों ने पुलिस को  बताया कि आरोपियों ने उनका अपहरण किया और उन्हें कावी गांव के बाहरी इलाके में एक फार्म हाउस में ले गए। वहां आरोपी ने दोनों बहनों को नशे के इंजेक्शन दिए। इसके बाद सभी ने बारी- बारी से बलात्कार किया।  इसके अलावा जंबूसर के माज नाम के आरोपी ने दोनों बहनों को नशे का इंजेक्शन देते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था।

विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी

दुष्कर्म पीड़िता की बड़ी बहन ने सोमवार को कावी थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। इस घटना की पुलिस ने बड़े पैमाने पर जांच शुरू की और इसके बाद पुलिस ने यासीन और नईम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी यासीन ने पहले बड़ी बहन के साथ और नईम ने छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया। वहीं दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ