हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rahul Gandhi Gujarat Visit: राहुल गांधी के गुजरात दौरे का शेडयूल आया सामने

Rahul Gandhi Gujarat Visit: दिल्ली चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुजरात का दौरा कर रहे हैं। राहुल गांधी अपने दौरे में पार्टी के बड़े नेताओं के साथ ब्लॉक अध्यक्षों और पूर्व प्रत्याशियों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Gujarat Visit

Rahul Gandhi Gujarat Visit: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के सीनियर लीडर राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर गुजरात पहुंच गए हैं। राहुल गांधी 7 और 8 मार्च को यहां रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद में पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आने वाली चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

गुजरात में 8 और 9 मार्च को गुजरात में कांग्रेस का महाधिवेशन (Convention) हो रहा है। आखिरी बार कांग्रेस का कन्वेंशन भावनगर में 1961 में हुआ था। इस तरह गुजरात में कांग्रेस का अधिवेशन 64 साल बाद होने जा रहा है। इसलिए अधिवेशन से पहले राहुल गांधी 7 और 8 मार्च को गुजरात कांग्रेस की संगठन संबंधी तैयारी की समीक्षा करेंगे।

गुजरात चुनावों में कांग्रेस का खराब प्रदर्शन

बीते गुजरात चुनावों में शर्मनाक रहा था कांग्रेस का प्रदर्शन। गुजरात विधानसभा के बीते दो चुनावों की बात करें तो साल 2017 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को प्रदेश में कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, 2022 चुनाव में आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने के कारण पार्टी के वोट कट गए। 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन

जबकि कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर सिमट गई और पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी से 13% वोट शेयर भी खो दिया था। वहीं, 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आप पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा। इसके बावजूद पार्टी 26 में से सिर्फ एक ही सीट अपने नाम कर पाई। 2019 और 2014 में तो पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया था।

राहुल गांधी का 7 मार्च का शेड्यूल

11.00 से 1:00 बजे- राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक करेंगे।
2.00 से 3.00 बजे- जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।
3.00 से 5.00 बजे- ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन

8 मार्च का शेड्यूल

10:30 से 12:30 बजे तक पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। स्थानीय निकाय चुनाव के कार्यकर्ताओं और पूर्व उम्मीदवारों के साथ भी मीटिंग करेंगे। फिर 1:45 बजे, अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें- Gandhinagar: रेलवे फाटक मुक्त बनाने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपये की दी मंजूरी, जानें क्या है प्लान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola