Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गुजरात

Gujarat Weather: गुजरात में ठंड की दस्तक! गिरा कई शहरों का तापमान, जानें मौसम विभाग का अनुमान

Gujarat Weather Update: गुजरात में नवंबर का आधा महीना बीतने के बाद भी राज्य में अपेक्षित ठंड शुरू नहीं हुई है। केवल भोर और रात में हल्की ठंड होती है।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Nov 16, 2024 07:38
Gujarat Weather Update (5)

Gujarat Weather Update: गुजरात में ठंड धीरे-धीरे दस्तक दे रही है। हालांकि, कुछ शहरों में दोपहर के समय में अभी भी हल्की गर्मी महसूस हो रही है। लेकिन कई इलाकों में शाम होते ही ठंड लगनी शुरू हो गई है। नवंबर महीने के 15 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी अपेक्षित ठंड शुरू नहीं हुई है। केवल भोर और रात में हल्की ठंड होती है। इससे गुजरात में डबल सीजन का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार-पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

इन शहरों का गिरा तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि अमरेली, नलिया, वडोदरा और महुवा में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। वहीं अहमदाबाद में सबसे ज्यादा तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के अमरेली में 17 डिग्री, नलिया में 17.5 डिग्री, महुवा में 17.5 डिग्री, वडोदरा में 17.6 डिग्री, कांडला बंदरगाह में 18.2 डिग्री, दिसा में 19 डिग्री, पोरबंदर में 19 डिग्री, गांधीनगर में 19.2 डिग्री, केशोद में 19.3 डिग्री, राजकोट में 19.4 डिग्री, भावनगर में 19.8 डिग्री, अहमदाबाद में 19.9 डिग्री, भुज में 19.9 डिग्री, वल्लभ विद्यानगर में 20 डिग्री, सुरेंद्रनगर में 20 डिग्री, सूरत में 23.1 डिग्री, द्वारका में 23.4 डिग्री और ओखा में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की आदिवासियों को बड़ी सौगात, Gujarat के डांग में करोड़ों रुपए के 37 विकास कार्यों का लोकार्पण

अंबालाल पटेल की भविष्यवाणी

वहीं मौसम वैज्ञानिक अंबालाल पटेल ने कहा है कि आने वाले दिनों में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ने की संभावना है। अंबालाल पटेल के अनुसार, जब तक कोई मजबूत पश्चिमी हलचल नहीं आएगी, तब तक ठंड पड़ने की संभावना नहीं है। अभी एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा, लेकिन वह मजबूत नहीं है। हालांकि, 17 नवंबर के बाद से गर्मी कुछ हद तक कम हो जाएगी और ठंड बढ़ जाएगी। इस बीच, उत्तरी गुजरात के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास जा सकता है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 16, 2024 06:44 AM

संबंधित खबरें