हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुजरात में बढ़ती जा रही गर्मी, IMD का नया अपडेट, जानें कैसा रहेगा अगले 7 दिन का मौसम

गुजरात में मार्च महीने की शुरुआत से तापमान में वृद्धि लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक राज्य में इसी तरह गर्मी पड़ेगी। तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन

गुजरात में जैसे-जैसे मार्च महीना बीत रहा है, वैसे-वैसे राज्य का तापमान भी बढ़ता जा रहा है। मार्च महीने के दौरान ही राज्य के कई शहरों में लू और भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया था। इन दिनों राज्य के ज्यादातर शहरों में तापमान 38 डिग्री के पार है। हाल ही में मौसम विभाग ने बताया कि अलग-अलग शहरों में मार्च के अंत तक तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने यह भी बताया कि राज्य में अगले 7 दिन का मौसम कैसा रहेगा।

गर्मी बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि बीते दिन राज्य का मौसम शुष्क था। राज्य के तटीय सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों के तापमान में वृद्धि हुई थी, लेकिन बाकी के क्षेत्रों के तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ था। राज्य में निचले स्तरों पर पश्चिमी से उत्तर-पश्चिमी की ओर हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 3 दिनों के दौरान राज्य में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद तापमान 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, 20 से लेकर 23 मार्च तक दक्षिण गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र-कच्छ के तटीय क्षेत्रों में गर्म और आर्द्र हवा के कारण गर्मी बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: गुजरात के महात्मा मंदिर पर कभी भी लग सकता है ताला! बाकी है 2.32 करोड़ रुपये का किराया

कैसा होगा अगले 7 दिन का मौसम

इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात में अगले 7 दिनों तक मौसम कैसा रहेगा। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 मार्च से लेकर 26 मार्च तक गुजरात का मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं होगा। इस दौरान राज्य का तापमान 20 से 38 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आज गुजरात के भुज में 37, अमरेली में 38, भावनगर में 36, द्वारका में 32, ओखा में 31, पोरबंदर में 37, राजकोट में 39, वेरावल में 36, अहमदाबाद में 37, डीसा में 37, गांधीनगर में 37, बड़ौदा में 38 और सूरत में 37 डिग्री तापमान रहेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola