Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गुजरात

गुजरात के 11 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

गुजरात में फिर से ज्यादातर शहरों का तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में भीषण गर्मी और लू की संभावना जताई है।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Apr 17, 2025 07:42
Gujarat Weather Today (13)

गुजरात में कुछ दिनों की बेमौसम बारिश के बाद से राज्य में फिर गर्मी ने एंट्री मार ली है। राज्य के ज्यादातर शहरों का तापमान फिर से बढ़ गया है और 41-45 डिग्री तक पहुंच गया है। जहां बारिश ने गुजरात के लोगों को गर्मी से राहत देने का काम किया था, वहीं बढ़ते तापमान ने फिर से लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में भीषण गर्मी और लू की उम्मीद जताई है। अहमदाबाद समेत राज्य के जिलों का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है।

---विज्ञापन---

हीटवेव का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि उसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। IMD के अनुसार 17 अप्रैल को गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ हिस्सों में तापमान 41-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग इलाकों में गर्म लहर और लू चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही विभाग ने उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले और सौराष्ट्र-कच्छ जिले में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, दक्षिण गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र-कच्छ के तटीय क्षेत्रों में गर्म और आर्द्र हवा के कारण असहज स्थिति बनी रहने की संभावना है।

40 डिग्री के पार पहुंचा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, भुज में 41, नलिया में 34, कांडला (पो) में 36, कांडला (एयरपोर्ट) में 45, अमरेली में 42, भावनगर में 41, द्वारका में 32, ओखा में 33, पोरबद्र में 34, राजकोट में 43, वेरावल में 32, सुरनगर में 43, महुवा में 38, केशोद में 37, अबाद में 42, दीसा में 41, गांधीनगर में 42, वल्लभ विद्यानगर में 40, बड़ौदा में 40, सूरत में 37 और दमन में 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद-मुंबई की रूट पर 160 KM की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेने, गुजरात-महाराष्ट्र को फायदा

कल कैसा था मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिन गुजरात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। लेकिन सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ हिस्सों के तापमान में वृद्धि देखी गई है। इसके अलावा उत्तर गुजरात के भी कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर था। इसके साथ ही राज्य में निचले स्तरों पर पश्चिमी से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही थीं।

First published on: Apr 17, 2025 07:42 AM

संबंधित खबरें