हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गुजरात के 14 जिलों में होली पर भीषण गर्मी, IMD ने अपडेट के साथ दी खास सलाह

गुजरात में मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई शहरों का तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच चुका है। ऐसे में मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि 13 और 14 मार्च को राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ सकती है।

विज्ञापन

Gujarat Weather Update: गुजरात में मार्च के पहले हफ्ते से ही तापमान बढ़ने लगा है। कुछ दिनों में ही राज्य के ज्यादातर शहरों का तापमान 40 डिग्री से पार चला गया है। मौसम विभाग द्वारा 11 मार्च को गुजरात के कई जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया। इसके बाद से मौसम विभाग की तरफ से राज्य में गर्मी और लू के अलर्ट का सिलसिला जारी है। इस भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कई जिलों में 13 और 14 मार्च को भीषण गर्मी पड़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही विभाग ने गुजरात के लोगों को डिहाइड्रेशन और गर्मी से होने वाली थकावट से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

IMD ने दी खास सलाह

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 14 मार्च तक राज्य में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। वहीं, उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा से हवाएं चलेंगी, जिसकी वजह से गुजरात के तटीय क्षेत्र में गर्मी बढ़ जाएगी। आर्द्र हवाओं के चलने से अहमदाबाद, राजकोट, सूरत और वडोदरा समेत 14 जिलों में भीषण गर्मी के साथ उमस बढ़ेगी। इसके साथ ही गुजरात के कई शहरों में गर्मी और धुंधली धूप की संभावना है, कई शहरों का तापमान 40 डिग्री से अधिक हो सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दक्षिण गुजरात में बिजली का डब्बा गुल, 32 लाख से ज्यादा उपभोक्ता अंधेरे में

ऐसे में IMD ने बताया कि तेज तापमान की वजह से डिहाइड्रेशन, गर्मी से थकावट और हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को हाइड्रेटेड रहना और जितना हो सके उतना कम घर से बाहर निकलने की कोशिश करनी चाहिए।

विज्ञापन

इन जिलों का बढ़ा पारा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते दिन गुजरात के अहमदाबाद में 40.7, अमरेली में 41, वडोदरा में 40, भावनगर में 37.8, भुज में 40.2, डांग में 40.9, डिसा में 40.2, गांधीनगर में 40.6, जामनगर में 38.4, नलिया में 39, पोरबंदर में 40.8, राजकोट में 42.1, सूरत में 38.5 और वेरावल में 32 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola