गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, वहीं अगले दो-तीन दिनों में और ज्यादा बारिश हो सकती है। इस बीच, मौसम विभाग ने यलो के साथ रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें तापी, नर्मदा छोटा उदयपुर, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड और डांग जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इन दिनों बारिश ने हर जगह अपना कहर दिखाया हुआ है। गुजरात समेत कई राज्यों में हालात बेहद खराब हैं। पंजाब में तो बाढ़ ने लोगों की स्थिति काफी खराब कर दी है।
किन-किन जिलों में बारिश का अलर्ट
आज डांग, छोटा उदेपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा नर्मदा, अमरेली, नवसारी, भावनगर, सूरत, भरूच, तापी, डांग जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन दिनों बारिश का कहर हर तरफ देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार ने लगातार भारी बारिश के चलते स्कूलों की भी छुट्टी कर दी है। कुछ लोगों को ऑफिस की तरफ से वर्क फ्रॉम होम मिल गया है। क्योंकि आने-जाने रास्तों में बहुत जगहों पर पानी भर गया है।
कहां-कहां हो सकती है बारिश ?
फिलहाल, राज्य के मौसम में बदलाव के कोई आसार दिख नहीं रहे हैं। अब अगस्त में कई जिलों में भारी से हल्की बारिश देखने को मिल रही है। इसके साथ ही सड़कों पर पानी ही पानी फैला है, जिससे जलभराव भी कई इलाकों में देखने को मिला है। आज फिर से आईएमडी ने भयंकर बारिश की चेतावनी दी गई है।
कल कैसा रहेगा मौसम?
वहीं, 5 सितंबर को राज्य के 28 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसमें वलसाड, सूरत, तापी, नवसारी जिलों में रेड अलर्ट दिया है। नर्मदा, छोटा उदेपुर, अमरेली, बोटाद, भावनगर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, आईएमडी ने अहमदाबाद, खेड़ा, वडोदरा, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, राजकोट, सुरेंद्रनगर, महिसागर, गांधीनगर, अरावली, मेहसाणा, पाटन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें- Gujarat Weather Update: गुजरात के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया ऑरेंज अलर्ट
संबंधित खबरें
गुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
6 hrs ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
6 hrs ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
19 hrs agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
3 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
3 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoबांग्लादेश क्यों हो गया गुजरात पर निर्भर, कैसे बहने लगी उलटी गंगा? जानिए वजह
8 days agoगंभीरा पुल हादसे के एक साल बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया नए पुल का उद्घाटन
9 days agoगुजरात का एक गांव, जहां देह व्यापार से बचाने के लिए 7 साल की उम्र में कर दी जाती है बच्चियों की सगाई
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines