गुजरात से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिन स्कूलों में सदाचार और ईमानदारी के पाठ पढ़ाए जाते हैं, उन्हीं स्कूल का मुखिया यानी प्रिंसिपल सिलेंडरों का चोर निकला। हैरानी की बात है कि चोरी एक बार नहीं, कई बार कर चुका है। एक जगह बल्कि 26 आंगनबाड़ियों से चुका है। जामनगर क्राइम ब्रांच ने आरोपी कांति लाल नकुम को जामनगर तालुका के दरेड गांव के पास गिरफ्तार कर लिया है। कमरे से चोरी किए गए गैस सिलेंडर और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। क्राइम ब्रांच को शक है कि मामले में अभी और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं।
चोरी में ही हुआ था सस्पेंड
जांच में पता चला कि आरोपी कांति लाल नकुम पहले जामखंभालिया तालुका के कोटा गांव में एक प्राइमरी स्कूल के प्रिंसिपल था। ऑनलाइन जुएं की लत में फंसकर उसने मोटी रकम गवां दी। इससे वह अपराध की राह पर चल पड़ा। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा हुआ कि पहले उसने स्कूल से लैपटॉप और अन्य सामान चुराया था जिसकी वजह से उसे निलंबित कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: Gujarat: डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से लूटे 19 करोड़, गांधीनगर में ऐसे पकड़ा गया साइबर ठग
3 जिलों की 26 आंगनबाड़यों को बनाया निशाना
आरोपी कांति लाल नकुम ने गुजरात के 3 जिलों जामनगर, देवभूमि द्वारका और पोरबंदर की 26 आंगनवाड़ियों से सिलेंडर चोरी किए थे।
इस प्लानिंग से करता था चोरी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने जामनगर की 11, देवभूमि द्वारका की 10 और पोरबंदर जिले की 5 आंगनवाड़ियों में चोरी की है। चोरी से पहले वह रेकी करता और फिर रात के अंधेरे में डिसमिस और लोहे की रॉड से ताले तोड़कर सिलेंडर चुरा लेता। फिर उन सिलेंडरों को अलग-अलग जगहों पर छिपा देता और बेचता था।
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में लगातार दूसरे दिन मिली शराब, 700 पेटियां बरामद, प्रदेश में 1960 से लागू है शराबबंदी
संबंधित खबरें
Rajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
4 hrs agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
15 hrs ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
16 hrs ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
1 day agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
4 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
4 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoबांग्लादेश क्यों हो गया गुजरात पर निर्भर, कैसे बहने लगी उलटी गंगा? जानिए वजह
9 days agoगंभीरा पुल हादसे के एक साल बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया नए पुल का उद्घाटन
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines