Gujarat H3N2 Death Case: गुजरात में H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस से पहली मौत हुई है। 58 साल का मृतक का वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। देश में सबसे पहले H3N2 से मौत की सूचना कर्नाटक के हासन जिले में हुई थी, जहां 82 साल के व्यक्ति की मौत हुई थी। बता दें कि इस वायरस से हरियाणा और कर्नाटक में दो मरीजों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2 जनवरी से 5 मार्च तक देश में एच3एन2 वायरस के 451 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि हम एच3एन2 वायरस की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। बता दें कि H3N2 और अन्य इन्फ्लूएंजा संक्रमण को नियंत्रित करने के उपायों पर स्वास्थ्य मंत्रालय काम कर रही है।
ICMR ने जारी की है एडवाइजरी
ICMR ने हाल ही में एक एडवाइजरी जारी कर लोगों को इस इन्फ्लूएंजा के प्रकोप में खुद दवा लेने और एंटीबायोटिक दवाओं के उपयोग से बचने के लिए कहा है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार, एच3एन2 एक गैर-मानव इन्फ्लूएंजा वायरस है जो आमतौर पर सूअरों में फैलता है और मनुष्यों को संक्रमित करता है।
एच3एन2 के लक्षण मौसमी फ्लू वायरस के समान होते हैं और इसमें बुखार, खांसी और नाक बहना, शरीर में दर्द, उल्टी और दस्त समेत अन्य लक्षण शामिल हैं।
क्या है इन्फ्लूएंजा H3N2?
इन्फ्लूएंजा वायरस के चार प्रकार (A,B,C,D) होते हैं। इनमें से पहले यानी A को महामारी के लिए जिम्मेदार माना जाता है। इसके अंतर्गत दो सब टाइप H1N1 और H3N2 आते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि H3N2 मौसमी वायरस है। इससे घबराने की नहीं सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉक्टरों के मुताबिक, ये वायरस किसी मरीज से स्वस्थ्य व्यक्ति के शरीर में आसानी से ट्रांसमिट हो सकता है, इसलिए खास सावधानी की जरूरत होती है। संक्रमित मरीज से दूरी के अलावा मास्क लगाना और अन्य सावधानियों को बरतने की जरूरत है।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
2 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
2 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
15 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
17 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines