हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुजरात में गुंडों की खैर नहीं! अल्टीमेटम खत्म, पुलिस का एक्शन शुरू, इन जगहों पर चलेगा बुलडोजर

गुजरात के DGP विकास सहाय द्वारा दिया गया 100 घंटों का अल्टीमेटम अब खत्म हो गया है। इसी के साथ अब गुजरात पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है।

विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह ठाकुर

गुजरात के अहमदाबाद में असामाजिक तत्वों द्वारा आतंक फैलाने वालों की अब खैर नहीं है। मालूम हो कि राज्य के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के निर्देश पर राज्य पुलिस प्रमुख विकास सहाय द्वारा गुंडों की लिस्ट बनाकर उन पर लगाम लगाने के लिए 100 घंटों का अल्टीमेटम दिया था। इस अल्टीमेटम की समय सीमा खत्म होते ही गुजरात पुलिस एक्शन में आ गई है। गुजरात पुलिस द्वारा इन गुंडों को चुन-चुन कर उन पर कानूनी कार्रवाई करना शुरू कर दिया गया है।

19 ठिकानों की लिस्ट जारी

पुलिस ने पूरे राज्य में गुंडों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, राज्य सरकार की तरफ से 19 ठिकानों की एक लिस्ट जारी की गई है, खबर है कि इन ठिकानों पर पुलिस द्वारा बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। इस लिस्ट में अहमदाबाद, मेहसाणा, जूनागढ़, भरूच, कच्छ, सुरेंद्रनगर, राजकोट और सूरत जिले शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये वो 19 ठिकाने हैं, जहां शराब माफिया, जुआरी, खनिज माफिया, बिजली माफियाओं का बसेरा है। इन जगहों पर गैरकानूनी तरीके से इमारतें बनाई गई हैं। इसके अलावा, पुलिस द्वारा सैकड़ों लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी की जा रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद से राजकोट जाना होगा आसान; इस नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट का 98 प्रतिशत तक काम पूरा

3500 से ज्यादा गुंडों की हिटलिस्ट

सूत्रों के मुताबिक, राज्य के 3500 से ज्यादा गुंडे पुलिस की हिटलिस्ट में हैं। पुलिस की हिटलिस्ट में जूनागढ़ के 372, जामनगर के 285, वड़ोदरा के 1134, बनासकांठा के 399, खेड़ा के 30, अमरेली के 113, मोरबी के 134 और अहमदाबाद के 1000 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर के नाम शामिल हैं। जिनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लिस्टेड अपराधियों के खिलाफ पासा कानून के तहत कार्रवाई कर उन्हें तड़ीपार करना, अवैध संपत्ति पर तोड़क कार्रवाई, वाहन जब्ती, बिजली और गटर कनेक्शन काटने के साथ बुलडोजर एक्शन भी लिया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola