Gujarat Govt Big Decision For Police Transfer: गुजरात में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। हाल ही में गुजरात सरकार ने 18 IAS अधिकारियों के ट्रासंफर किए है। वहीं अब गुजरात के पुलिस प्रमुख ने राज्य के 233 पुलिस उप निरीक्षकों का प्रमोशन कर पुलिस निरीक्षक बना दिया गया है। इसी के साथ गुजरात के गृह विभाग ने पुलिस ट्रांसफर नियम को लेकर एक अहम फैसला लेते हुए एक बड़ा बदलाव किया है।
ભારતીય ન્યાય સંહિતા – ૨૦૨૩#AzaadBharatKeKanoon pic.twitter.com/RnEwFTUyOq
— Gujarat Police (@GujaratPolice) August 1, 2024
पुलिस ट्रांसफर नियमों में बदलाव
मुख्यमंत्री, गृह राज्य मंत्री और पुलिस महानिदेशक और मुख्य पुलिस अधिकारी के साथ हुई बैठक में पुलिस तबादले को लेकर अहम फैसला लिया गया। गुजरात पुलिस में सेवारत गैर-सशस्त्र पुलिस उप-निरीक्षकों और गैर-सशस्त्र पुलिस निरीक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता लाने और सभी अधिकारियों को विभिन्न पदों पर सेवा करने का अवसर देने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राज्य के सेक्टर, अब एक ही जोन में पांच साल तक काम करने वाले PSI/ PI का तबादला उस जोन के जिलों या उसके पास वालें जिलों में नहीं किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: गुजरात में बारिश का पैटर्न हैरान करने वाला, जानें किस जिले में कितनी हुई बारिश
इन जगहों पर नहीं होगा ट्रांसफर
उन जिलों या यूनिट्स के संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है जिनमें लगातार या रुक-रुक कर 5 सालों तक एक ही क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सशस्त्र PSI/ PI को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है। 5 साल की अवधि की गणना के लिए इकाइयों के अतिरिक्त शाखाओं की नियुक्ति को भी ध्यान में रखने का सख्त निर्देश दिया गया है। इस नियम के कुछ पहलों पर पति-पत्नी, गंभीर बीमारी और सेवानिवृत्ति मामलों में क्वालिटी के साथ विचार किया जाएगा।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
13 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines